फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man cheated girl and boys for name of modeling in delhi

खुद मॉडल नहीं बन सका तो मॉडलिंग के नाम पर ठगने लगा, अरेस्ट

Thu, 09 Aug 2018 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Aug 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
man cheated girl and boys for name of modeling in delhi
crime

उभरते हुए मॉडल लड़के-लड़कियों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर उनसे ठगी करने वाले एक शातिर युवक को वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने दबोचा है। आरोपी की पहचान शुभम उर्फ विराज रॉय (22) के रूप में हुई है। फिलहाल इसकी पत्नी फरार है। 

विज्ञापन


दोनों मॉडलिंग, शार्ट मूवी, टीवी सीरियल और नाटकों में रोल दिलाकर मोटा पैसा दिलवाने का झांसा देते थे। दोनों ने चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल समेत देशभर के 15 लड़के-लड़कियों से लाखों रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने आरोपी के पास से पीड़ितों के चार मोबाइल और पांच सिमकार्ड बरामद किए हैं। विराज को बचपन से ही बड़ा मॉडल बनने का शौक था।
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्य ने बताया कि काफी समय से वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस को ठगी की शिकायतें मिल रही थीं। विराज नामक शख्स खुद को कास्टिंग डायरेक्टर बताता है और उसने ‘ड्रीम फॉर सक्सेस’ नाम से मॉडलिंग की एजेंसी खोली हुई है। आरोपी लड़के-लड़कियों को महिपालपुर के होटलों में ले जाकर उन्हें मॉडलिंग के लिए प्रोफाइल बनाने को फोटोशूट की बात करता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों को कहा जाता कि एक इंटरनेशनल फर्म को यह फोटो भेजे जाने हैं। उसका पैसा भी फॉरन करेंसी में आना है। पुलिस को 15 युवाओं से ठगी का पता चला। इसमें से तीन शिकायतें पुलिस को मिलीं। पुलिस ने फौरन मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के बाद आरोपी को दबोच लिया गया। आरोपी ने बताया कि वह पत्नी के साथ मिलकर दो माह से युवा लड़के-लड़कियों को ठग रहा है।

बना रखी है मॉडलिंग की कंपनी

बॉलीवुड फिल्म से प्रभावित
आरोपी विराज ने बताया कि वह 12वीं पास है। बचपन से ही उसे बड़ा मॉडल बनने का शौक था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण मॉडल नहीं बन सका। इसके बाद पति-पत्नी ने बॉलीवुड मूवी ‘बंटी और बबली’ देखकर अपनी मॉडलिंग कंपनी बनाकर ठगी शुरू कर दी।

बना रखी है मॉडलिंग की कंपनी
विराज ने बताया कि उसने ‘ड्रीम फॉर सक्सेस’ नामक मॉडलिंग की कंपनी बनाकर उसका पता और मोबाइल नंबर सोशल नेटवर्किंग साइट डाला हुआ है। बड़े-बड़े सपने दिखाकर युवाओं को जाल में फंसा लेते थे। मॉडलिंग, शार्ट मूवी, टीवी सीरियल और अन्य नाटकों में रोल दिलाने की बात कर दिल्ली बुला लिया जाता था। 

पीड़ितों से कहा जाता था कि इंटरनेशनल कंपनी फर्म जो भी पैसा देगी, वह ऐप के जरिये उनके खाते में ट्रांसफर होगा। शूट के दौरान पीड़ितों के मोबाइल लेकर यूपीआई ऐप डाउनलोड कर अकाउंट से लिंक कर दिए जाते थे। बाद में आरोपी उससे ऑनलाइन अपनी पत्नी के खाते में रुपये ट्रांसफर कर लेता था। शूट के दौरान ही आरोपी होटल के कमरे में पीड़ितों को छोड़कर उनका सामान लेकर रफूचक्कर हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed