{"_id":"5cdcf5e6bdec22078c36f005","slug":"man-brandishes-gun-at-gurugram-toll-plaza-employees-fled-away-without-paying-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो : टोल कर्मचारी ने मांगे पैसे तो कार से उतरकर दिखाई बंदूक, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो : टोल कर्मचारी ने मांगे पैसे तो कार से उतरकर दिखाई बंदूक, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 16 May 2019 03:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 16 May 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर बंदूक दिखाकर भागे कार सवार
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल प्लाजा पर अक्सर देखने में आता है कि कुछ दबंग लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर बिना पैसे दिए टोल से निकल जाते हैं। ऐसा ही कुछ 15 मई को गुरुग्राम टोल प्लाजा पर हुआ। एक शख्स ने पिस्तौल का डर दिखाकर टोल प्लाजा कर्मचारियों को डरा दिया और निकल गया।
यह पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि 15 मई की शाम को एक कार टोल प्लाजा पर रुकी। कर्मचारियों ने कार से टोल भरने के लिए कहा। इस पर कार चला रहे शख्स ने कार का दरवाजा खोला।
इसी बीच दूसरे ओर से भी कार का गेट खुला और दोनों कार सवार नीचे उतरे। ड्राइवर के हाथ में पिस्तौल थी और वह टोल कर्मचारियों को डरा रहा था। इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्राइवर सीट की बगल में बैठा शख्स ड्राइवर सीट पर बैठ जाता है और जिस शख्स के हाथ में बंदूक थी वह टोल कर्मचारियों को बंदूक दिखाकर डराता है और फिर टोल गेट खोलता है।

देखें वीडियो
इसके बाद वह लोग अपनी कार लेकर फरार हो गए। टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
#WATCH Haryana: A man brandished a pistol at a toll plaza in Gurugram and fled without paying toll tax. Police have registered a case (15.5.19) pic.twitter.com/mhcsdxXmCu
— ANI (@ANI) May 16, 2019