फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man beaten to death in Delhi nightclub after spilling beer

बीयर गिरने पर पीट-पीटकर मार डाला: दोस्तों संग पार्टी करने गया था दलजीत, माफी मांगता रहा पर नहीं पसीजा दिल

Tue, 13 Oct 2026 10:36 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 13 Oct 2026 10:36 PM IST
सार

उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना 10 अक्तूबर की देर रात सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र में अशोक पार्क मेट्रो स्टेशन के पास स्थित टोर हाउस नाइट क्लब में हुई। मृतक दलजीत के परिवार में पत्नी पूजा, आठ साल का बेटा और पिता हैं। 

विज्ञापन
man beaten to death in Delhi nightclub after spilling beer
बीयर गिरने पर युवक को पीट पीटकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेट्रो में सीट को लेकर हुए हिंसक विवाद में एक की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि अब सराय रोहिल्ला के एक क्लब में एक महिला पर जरा सी बीयर गिरने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि रघुवीर नगर निवासी दलजीत की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। नाइट क्लब के प्रबंधक, उसकी पत्नी और कर्मचारियों पर ये आरोप लगे हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में क्लब प्रबंधक और उसकी पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन बाउंसर भी शामिल हैं। पिटाई के दौरान युवक माफी मांगता रहा, मगर आरोपियों को बिल्कुल भी रहम नहीं आया।

विज्ञापन

 

Trending Videos

दोस्तों संग गया था क्लब
उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना 10 अक्तूबर की देर रात सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र में अशोक पार्क मेट्रो स्टेशन के पास स्थित टोर हाउस नाइट क्लब में हुई। मृतक दलजीत के परिवार में पत्नी पूजा, आठ साल का बेटा और पिता हैं। उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दलजीत पांच-छह दोस्तों के साथ पार्टी करने नाइट क्लब गया था। इसी दौरान जरा सी बीयर क्लब प्रबंधक की पत्नी पर गिर गया, जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद बाउंसरों को बुलाकर इतना मारा कि उसने दम तोड़ दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

माफी मांगते रहे पर नहीं पसीजा दिल
दलजीत और उसके दोस्तों ने माफी मांगते हुए उन्हें रोकने की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि क्लब के कर्मचारियों ने लाठियों और कांच की बोतलों से उनकी पिटाई जारी रखी। दलजीत के दोस्त सन्नी ने कहा कि जब हमने वहां से भागने की कोशिश की, तो बाउंसर उन्हें घसीटकर वापस क्लब के अंदर ले गए और फिर से पीटा।

विज्ञापन

चेहरा ढकने के बाद पानी डाला था
दोस्तों ने बताया कि हमलावरों ने दलजीत का चेहरा ढकने के बाद उस पर पानी भी डाला। पिटाई से दलजीत को गंभीर चोटें आईं। उसकी हालत बेहद खराब हो गई थी। उसके दोस्तों निशु और पवन समेत अन्य लोगों ने किसी तरह उसे क्लब से बाहर निकाला और रघुवीर नगर स्थित उसके घर ले गए। हालत बिगड़ने के बाद उसकी पत्नी और दोस्त उसे गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घर से पत्नी का फोन आया था
सन्नी ने बताया कि हम लोगों के घर छोड़ने के कुछ देर बाद उसे दलजीत की पत्नी का फोन आया कि वह हिल-डुल नहीं रहा है। हम उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने कहा कि हमने सीसीटीवी फुटेज देखी है और वह भयावह थी। दलजीत को बुरी तरह पीटा गया। उसके साथ ऐसा करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मृतक के दोस्तों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने हमसे नकदी और दो मोबाइल फोन छीन लिए। पुलिस मामले की जांच के तहत इन आरोपों की भी पड़ताल कर रही है।

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई दर्दनाक घटना
दोस्तों ने बताया कि नाइट क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरों में मारपीट की घटना दर्ज हुई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने क्लब का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि घटनाक्रम का पता लगाने के साथ मारपीट में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान उन्होंने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया था, लेकिन पुलिस की एक गाड़ी क्लब के बाहर आई और जांच किए बिना वहां से चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed