फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man beaten by policemen as he did not had information of alleged incident in area

यूपी: मारपीट की जानकारी नहीं दे पाने पर युवक को चौकी प्रभारी व सिपाहियों ने पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 09 Aug 2020 11:21 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 09 Aug 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
Man beaten by policemen as he did not had information of alleged incident in area
युवक की पिटाई का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार देर शाम जीबीयू में बैठक कर कोरोना और पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे, उसी समय धूममानिकपुर चौकी प्रभारी व दो सिपाही एक युवक को सिर्फ इस बात पर पीट रहे थे कि उसे अपने आसपास हुई मारपीट की घटना के बारे में जानकारी नहीं थी। 

विज्ञापन


युवक की पिटाई की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल होने पर चौकी प्रभारी व दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव धूममानिकपुर में शुक्रवार देरशाम दिलीप सिंह परचून की दुकान से राशन खरीद रहा था। 
विज्ञापन


जब वह घर जाने लगा तभी धूममानिकपुर चौरी प्रभारी और दो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। उन्होंने दिलीप से पूछा कि आसपास मारपीट की घटना हुई है क्या? दिलीप ने कहा कि उसे जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने पर चौकी प्रभारी आग-बबूला हो गए और गुस्से में दिलीप को लात मार दी। जब दिलीप ने विरोध किया तो डंडों से पिटाई शुरू कर दी। उसे पीटते हुए चौकी ले गए। बाद में उसे छोड़ दिया गया। 

पीड़ित शिकायत लेकर बादलपुर कोतवाली पहुंचा। वहां पुलिसकर्मियों ने तहरीर लेने से इनकार करते हुए दिलीप को कोतवाली से भगा दिया। पुलिस की पिटाई की घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला आला अधिकारियों तक पहुंचा तो धूममानिकपुर चौकी प्रभारी संजीव कुमार व पुलिस कर्मी अमित कुमार व संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया। 


डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर का कहना है कि एक महिला के साथ मारपीट की सूचना मिली थी। उसकी जांच करने के लिए पुलिस वहां गई थी। उसके बाद एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें चौकी प्रभारी व दो पुलिसकर्मी एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इस मामले में चौकी प्रभारी व दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed