फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man beaten buy youngsters group of stunts in Delhi

स्टंट कर रहे युवकों को नसीहत देने पर युवक की जमकर पिटाई

Tue, 02 Apr 2019 09:54 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 02 Apr 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Man beaten buy youngsters group of stunts in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
नई दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में स्टंट कर रहे युवकों को ठीक से बाइक चलाने की नसीहत देना स्कूटर सवार युवक को भारी पड़ गया। बाइक और स्कूटी सवार बदमाशों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी और फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, प्रवीण गौतम सपरिवार हौज खास विलेज पुलिस कॉलोनी में रहता है। गत रविवार को वह समयपुर बादली में जानकार से मिलकर करोलबाग की ओर जा रहा था। शालीमार बाग इलाके में स्कूटी और बाइक सवार युवकों ने उसके स्कूटर के पास से आड़े-तिरछे करके अपने वाहन निकाले। सभी युवक स्टंट कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रवीण हादसे का शिकार होते-होते बचा। उसने युवकों का पीछा कर उन्हें ठीक से वाहन चलाने की नसीहत दी। इससे युवक भड़क गए और देख लेने की धमकी दी। इसके बाद युवकों ने प्रवीण का पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीण मंदिर में दर्शन करने के लिए रुका। वहीं हमलावरों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। हमलावर उसे अधमरा कर छोड़ गए। इसके बाद पीड़ित ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed