फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man beaten and tortured wife before giving divorce in delhi

तीन दिन तक पत्नी को भूखे-प्यासे बंधक बना डंडे और पाइप से पीटकर दिया तलाक

Fri, 18 Dec 2020 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 18 Dec 2020 06:13 AM IST
विज्ञापन
man beaten and tortured wife before giving divorce in delhi
तीन तलाक का मामला दिल्ली में सामने आया - फोटो : फाइल फोटो

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने बच्चा न होने और पत्नी के चरित्र पर शक करने की वजह से उसे तीन दिनों तक भूखे-प्यासे बंधक बनाकर प्लास्टिक के पाइप व डंडे से बुरी तरह पीटा।

विज्ञापन


आरोपी ने महिला को तीन तलाक भी दे दिया। महिला को जब छत से फेंकने का प्रयास किया गया तो वह किसी तरह भागकर मायके आ गई। बेटी का हाल देखकर मायके वालों के होश उड़ गए। फौरन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को खबर दी गई। 
विज्ञापन


गोकुलपुरी थाना पुलिस ने जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी, तीन तलाक समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पति सलमान (28) को गिरफ़्तार कर लिया हे। परिजनों ने पुलिस पर हल्की धाराओं में मामला दर्ज करने के आरोप लगाए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने परिजनों के आरोपों को नकार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की बहन तबस्सुम ने बताया कि उनकी बहन गुलनाज (27) की शादी 27 मई 2016 में सी-ब्लॉक, गोकुलपुरी निवासी सलमान से हुई थी। सलमान मोटर मैकेनिक है। गुलनाज का मायका कबीर नगर का है।

शादी के कई साल तक तबस्सुम जब मां नहीं बनी तो सलमान सारा दोष उस पर ही डालकर उसे पीटने लगा। परिवार बचाने के लिए वह चुप रही। यहां तक सलमान उस पर शक भी करता था। झगड़ा करने के बाद अचानक 11 दिसंबर को आरोपी सलमान ने गुलनाज को कमरे में बंद कर दिया। 

उसे खाने-पीने को कुछ नहीं दिया और पाइप व डंडे से बुरी तरह पीटा। इसी दौरान आरोपी ने उसे तलाक भी दे दिया। जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर उसके पति सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पीड़िता को न्याय दिलवाने का पूरा प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed