फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man attack on girlfriend husband in delhi

पत्नी के प्रेमी ने बीच सड़क फोड़ दिया पति का सिर, बाइक पर घूम रहा प्रेमी जोड़ा

Thu, 18 Jul 2019 10:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 Jul 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
man attack on girlfriend husband in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विवेक विहार इलाके में एक युवक को पत्नी का उसके प्रेमी के साथ घूमने का विरोध करना काफी महंगा पड़ गया। बीच सड़क पर हुए विवाद के बाद प्रेमी ने ईंट उठाकर पति का सिर फोड़ दिया। हमले में 38 वर्षीय युवक घायल होने के बाद बेहोश हो गया। वारदात के बाद पीड़ित की पत्नी प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। 

विज्ञापन


घायल युवक को डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। बाद में विवेक विहार थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी प्रेमी व पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तपन (38) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ कस्तूरबा नगर इलाके में रहता है। 11 साल पहले उसकी शादी विवेक विहार निवासी सपना (बदला हुआ नाम) से हुई थी। बीते करीब एक साल से तपन को शक था कि उसकी पत्नी का किसी युवक के साथ संबंध है। विवाद इतना बढ़ा कि मामला कोर्ट में चला गया। सपना भी अपने मायके आकर रहने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब एक बजे तपन ने देखा कि उसकी पत्नी सपना इलाके के एक युवक परमिंदर उर्फ रोमियो के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी। तपन ने दोनों को रोक लिया। तपन अपनी पत्नी से पूछताछ करने लगा तो आरोपी परमिंदर भड़क गया। आरोप है कि परमिंदर ने बाइक से उतरकर सड़क से ईंट उठाकर तपन के सिर पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed