{"_id":"577b378c4f1c1b6f0c7fa79f","slug":"man-asked-for-help-in-ghaziabad-from-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘केजरीवाल जी! मेरा घर श्मशान बना दिया गया है, मुझे बचा लीजिए’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘केजरीवाल जी! मेरा घर श्मशान बना दिया गया है, मुझे बचा लीजिए’
अमर उजाला ब्यूरो/गाजियाबाद
Updated Tue, 05 Jul 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदग्राम के एक व्यक्ति ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शिकायत की है कि दबंगों ने उसके घर को श्मशान बना दिया है। विरोध करने पर दबंग पीटते हैं और पुलिस कार्रवाई नहीं करती है।
दिल्ली के सीएम को की गई शिकायत में पीड़ित ने लिखा है कि उसके घर के पास कुछ दबंग जुआ खेलते हैं। शराब पीते हैं और कई अवैध काम करते हैं।
विरोध करने पर मारपीट करते हैं। पिछले दिनों तो आरोपियों ने उसकी पत्नी को अगवा कर उसका यौन शोषण भी किया। उसने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।
उसे उम्मीद है कि दिल्ली सरकार उसकी सुनेगी और आरोपियों पर कार्रवाई कराएगी। दिल्ली सीएम कार्यालय से यह शिकायती पत्र सिहानी गेट कोतवाली आया है। एसएचओ ने बताया कि नंदग्राम चौकी इंचार्ज को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।