{"_id":"5f53cc231b08151dc54a466f","slug":"man-arrested-who-sent-pornographic-videos-to-women-on-whatsapp-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप से नंबर बदल महिलाओं को अश्लील वीडियो भेजे, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एप से नंबर बदल महिलाओं को अश्लील वीडियो भेजे, गिरफ्तार
Sat, 05 Sep 2020 11:04 PM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाट्सएप कॉलिंग कर महिलाओं से अश्लीलता और अश्लील फोटो व वीडियो भेजकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने वाले सिरफिरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक रोहतक के कलानौर निवासी दीपक है। वह पांचवीं पास होने के बावजूद उच्च तकनीक का इस्तेमाल कर महिलाओं व युवतियों को परेशान करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी अब तक 500 से अधिक लड़कियों में महिलाओं को अश्लील फोटो का वीडियो भेज चुका है।
विज्ञापन
सीओ प्रथम व साइबर सेल के पर्यवेक्षण अधिकारी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि जिला रोहतक हरियाणा के कलानौर निवासी दीपक कुमार (22) एक ही सीरीज के व्हाट्सएप्प नंबरों पर वॉइस कॉल करता था। जो भी नंबर किसी महिला का निकलता तो वह उसे टारगेट कर लेता था। इसके बाद आरोपी वीडियो कॉल करके अश्लीलता करता था। साथ ही अश्लील वीडियो व फोटो भेजकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। इतना ही नहीं, वीडियो कॉलिंग के दौरान वह आपत्तिजनक हरकतें भी करता था। नंबर ब्लॉक करने पर वह नए नंबर से अश्लीलता शुरू कर देता था। दीपक अब तक 500 से अधिक महिलाओं व युवतियों को अश्लील मैसेज वीडियो भेजकर परेशान कर चुका है।
विज्ञापन
एप के जरिए डिस्प्ले पर बदल देता था अपना नंबर..
सीओ अभय कुमार मिश्र ने बताया कि महिलाओं व लड़कियों को उसका असली नंबर पता न लग सके, इसके लिए वह कॉलिंग एप का इस्तेमाल करता था। सीओ का कहना है कि तमाम ऐसे एप उपलब्ध हैं, जिनमें जो नंबर फीड कर दिया जाएगा, सामने वाले के मोबाइल की डिस्प्ले पर दिखाई देगा। इससे असली नंबर ट्रेस नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
एक महिला ने कविनगर में दर्ज कराया था केस
कविनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गत 11 जून 2020 से उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से अश्लील मैसेज आ रहे हैं। अज्ञात व्यक्ति व्हाट्सएप कॉल करके अश्लीलता करता है। 22 जुलाई को उसने नए नंबर से उसके मोबाइल पर 200 से अधिक पॉर्न वीडियो और अश्लील मैसेज भेज डाले। महिला का कहना है कि उक्त नंबर ब्लॉक करने पर आरोपी ने 26 जुलाई को फिर से 100 से अधिक पॉर्न वीडियो भेज दिए। 28 जुलाई को एक अन्य नए नंबर से कॉल करके शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। कविनगर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी थी।