फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man arrested in Delhi for killing his wife on suspicion of having illicit relationship with cousin

चरित्र पर शक: चचेरे भाई से अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या... तीन बच्चे भी ले गया था साथ, अब हुआ गिरफ्तार

Tue, 03 Jun 2025 10:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 03 Jun 2025 10:12 PM IST
सार

मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला का शव कमरे में पड़ा है। उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की गई थी। छानबीन में पता चला कि महिला अपने 38 साल के पति और चार बच्चों के साथ यहां रहती थी।

विज्ञापन
Man arrested in Delhi for killing his wife on suspicion of having illicit relationship with cousin
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

दिल्ली के बवाना इलाके में चचेरे भाई के साथ संबंध होने के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रविवार को घटना को अंजाम देने के बाद अपने तीन बच्चों के साथ भाग गया था। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि एक जून की दोपहर में पुलिस को बवाना इलाके में एक महिला की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला का शव कमरे में पड़ा है। उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की गई थी। छानबीन में पता चला कि महिला अपने 38 साल के पति और चार बच्चों के साथ यहां रहती थी। पति और 18 साल की बेटी के साथ महिला बवाना स्थित फैक्टरी में काम करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को फैक्टरी में काम करने के दौरान 18 साल की बेटी ने मां से संपर्क करने की कोशिश की। उसकी मां फोन नहीं उठा रही थी। बेटी ने अपने एक रिश्तेदार को घर जाकर देखने के लिए कहा। महिला कमरे में मृत पड़ी मिली। उसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि महिला का अपने पति से लगातार विवाद होता था। पुलिस ने जांच में पाया कि घटना के बाद से महिला का पति और उसके तीन बच्चे गायब हैं। 

विज्ञापन

तकनीकी जांच में पुलिस को आरोपी की लोकेशन यूपी के मुरादाबाद में मिली। पुलिस ने तुरंत एक टीम को मुरादाबाद के लिए रवाना कर दिया। जहां से सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह अपने बच्चों के साथ शाहजहांपुर भागने की फिराक में थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर चचेरे भाई के साथ संबंध होने का शक था। इस बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से लगातार विवाद होता था। घटना वाले दिन झगड़ा होने के बाद उसने गुस्से में आकर पत्नी का चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed