{"_id":"5d9e8adc8ebc3e015b67b245","slug":"man-arrested-for-theft-caught-with-his-partner","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पाइडर मैन बनकर चोरी करने वाला साथी समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पाइडर मैन बनकर चोरी करने वाला साथी समेत गिरफ्तार
Thu, 10 Oct 2019 07:05 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 10 Oct 2019 07:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत नगर थाना पुलिस ने स्पाइडर मैन बनकर चोरी करने वाले आरोपी को उसके साथी समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी पाइप के सहारे घर में घुसता था। वह राणा प्रताप इलाके में एक घर से करीब 30 लाख रुपये की ज्वेलरी व 30 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया था।
उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में ये बात सामने आई कि आरोपी पीड़ित ज्लेवर नितिन कुमार के चार मंजिला घर में गैस पाइप लाइन के सहारे बालकनी तक स्पाइडर मैन की तरह चढ़ गया। इसके बाद रसोई का एग्जॉस्ट फैन हटाकर घर में घुस गया। इसके बाद घर पर हाथ साफ कर दिया।
पुलिस को जांच में पता लगा कि वारदात में अंजाम देने वाला शख्स राणा प्रताप बाग निवासी राहुल उर्फ काकू हो सकता है। पुलिस को ये भी पता लगा कि राहुल ने अयूब उर्फ लड्डू को चोरी के जेवरात बेचने के लिए दिए हैं। इसके बाद संगम पार्क चौकी प्रभारी दिनेश मलिक की टीम ने इलाके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 30 हजार रुपये व सोने व डायमंड की चोरी की ज्वेलरी बरामद कर ली है।