सलाखों के पीछे शातिर: 'सॉरी दीदी' कहकर लड़कियों की स्कूटी में मारता था टक्कर, गुरमन को अब मिली गुनाहों की सजा
पूछताछ में आरोपी ने बताया वह वायरल वीडियो बनाने, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और फेसबुक व यू-ट्यूब से कमाई करने के लिए महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को ही निशाना बनाता था। वह जानबूझकर उनकी गाड़ी में हल्की टक्कर मारता, फिर सॉरी दीदी कहकर शक दूर करता और पूरी घटना रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल देता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के पश्चिम जिला साइबर सेल ने सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और कमाई करने के लिए महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को सड़क पर परेशान करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले महिलाओं और लड़कियों का पीछा करता था और फिर पीछे से स्कूटी में टक्कर मारता था, फिर सॉरी दीदी कहकर उनसे बात करता और पूरी घटना का वीडियो बनाकर बिना अनुमति फेसबुक और यू-ट्यूब पर अपलोड कर देता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुभाष नगर निवासी 32 साल के गुरमन सिंह के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसमें सोशल मीडिया अकाउंट, वीडियो और अन्य डिजिटल सबूत मिले हैं।
सनी अरोड़ा की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 2 जून को राजा गार्डन निवासी सनी अरोड़ा ने साइबर सेल में शिकायत दी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी दो नाबालिग बेटियों की स्कूटी को बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद उनका पीछा किया, अभद्र टिप्पणियां की और गाली-गलौज की। कुछ दिन बाद उन्हें पता चला कि उनकी बेटियों के वीडियो यू-ट्यूब और फेसबुक पर रोड सेफ्टी वाला नाम से अकाउंट से अपलोड किए गए हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
जानबूझकर मारता था टक्कर
निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी जांच और डिजिटल फोरेंसिक की मदद से आरोपी गुरमन सिंह को सुभाष नगर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया वह वायरल वीडियो बनाने, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और फेसबुक व यू-ट्यूब से कमाई करने के लिए महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को ही निशाना बनाता था। वह जानबूझकर उनकी गाड़ी में हल्की टक्कर मारता, फिर सॉरी दीदी कहकर शक दूर करता और पूरी घटना रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल देता था। पुलिस आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने अब तक कितने लोगों को इस तरह निशाना बनाया है।