फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man arrested for allegedly posing as doctor, producer, lawyer and playing with women's emotions on social media

Delhi NCR News: सोशल मीडिया पर डॉक्टर, प्रोड्यूसर, वकील बनकर महिलाओं के भावनाओं से खेलकर करता था ठगी, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
- आरोपी ने फिल्मी स्टाइल में 500 से ज्यादा महिलाओं से दो करोड़ से ज्यादा ठगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दक्षिण-पश्चिमी जिले की साइबर थाना पुलिस ने रोमांस स्कैम का पर्दाफाश करते हुए 24 परगना नॉर्थ, पश्चिम बंगाल निवासी आनंद कुमार (35) को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल के जरिये डॉक्टर, फिल्म निर्माता, वकील, कारोबारी एवं मॉडल बनकर देशभर में महिलाओं से ठगी कर रहा था। वह पूरे देश 500 से ज्यादा महिलाओं से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है। आरोपी के कब्जे से 4 फोन, 8 सिम कार्ड, डेबिट कार्ड और गहने बरामद किए गए हैं।
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमित गोयल ने बताया कि जिस आनंद कुमार को गिरफ्तार किया हैै, वह डेटिंग और विवाह संबंधी मंचों के माध्यम से महिलाओं को निशाना बनाकर रोमांस स्कैम, मोहपाश और ऑनलाइन ब्लैकमेल का एक संगठित नेटवर्क चला रहा था। वह महिलाओं से संपर्क करने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के साथ-साथ डेटिंग और विवाह संबंधी ऐप’ पर फर्जी पहचान के आधार पर प्रोफाइल बनाता था। इसके बाद उनकी भावनाओं से खेलता था।
विज्ञापन

कई राज्यों में महिलाओं से बात करता था : पूछताछ में एसआई प्रिंयका को पता लगा कि वह एक साथ फर्जी पहचानों के आधार पर कई सोशल मीडिया प्रोफाइल चला रहा था और कई राज्यों में पीड़िताओं के साथ संवाद कर रहा था। तकनीकी विश्लेषण से पता चला है कि आरोपी ने 500 से अधिक महिलाओं को निशाना बनाया था और उनसे लगभग दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी या जबरन वसूली की थी। दिल्ली और गाजियाबाद में भी इसी तरह के मामलों में उसकी संलिप्तता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article