{"_id":"62ed3cb21849e102eb015b7c","slug":"man-arrested-after-he-slits-friend-throat-after-he-did-not-give-five-hundred-rupees-for-liquor-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: शराब के लिए 500 रुपये नहीं देने पर दोस्त का गला रेता, आरोपी को हत्या के मामले में हो चुकी है उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: शराब के लिए 500 रुपये नहीं देने पर दोस्त का गला रेता, आरोपी को हत्या के मामले में हो चुकी है उम्रकैद
Fri, 05 Aug 2022 09:22 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 05 Aug 2022 09:22 PM IST
सार
आरोपी की पहचान विक्रांता के रूप में हुई है। विक्रांता ने 2009 में आईपी इस्टेट इलाके में एक युवक की हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे उम्र कैद की सजा हुई थी। 15 मई 2021 से वह पेरोल पर जेल से बाहर था।
विज्ञापन
दोस्त का गला रेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपी एस्टेट इलाके में शराब पीने के लिए पांच सौ रुपये नहीं देने पर बचपन के दोस्त ने युवक के गले पर पेपर कटर से हमला कर दिया। घायल युवक को पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे सिग्नेचर ब्रिज के पास यमुना खादर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान विक्रांता के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान तकिया काले खां निवासी अब्दुल्ला के रूप में हुई है। विक्रांता ने 2009 में आईपी इस्टेट इलाके में एक युवक की हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे उम्र कैद की सजा हुई थी। 15 मई 2021 से वह पेरोल पर जेल से बाहर था।
विज्ञापन
विक्रांता तीन अगस्त को अपने दोस्त अब्दुल्ला के पास आया था। उसने दोस्त से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर उसने पेपर कटर से गला पर हमला कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि उसपर विक्रांता ने हमला किया है लेकिन वह उसके घर के बारे में नहीं जानता है। पुलिस ने काफी तलाश के बाद शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।