फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man announced fifty thousand reward for lost rolex

जो खोजेगा प्यार की निशानी, पाएगा 1 लाख

Fri, 27 Mar 2015 08:52 PM IST
Updated Fri, 27 Mar 2015 08:52 PM IST
विज्ञापन
Man announced fifty thousand reward for lost rolex

जब डगलस एल दो हफ्ते पहले दिल्ली आए थे, तब उनकी कलाई में अल्ट्रा लक्जरी रोलेक्स घड़ी थी। लेकिन बीते बुधवार को जब दक्षिण चाइना के 45 वर्षीय पब्लिशर ग्रेटर कैलाश में घूम रहे थे, तब उनकी घड़ी कलाई से फिसलकर उनके पॉकेट में जा गिरी।

विज्ञापन


वही वक्त था जब डगलस ने अपनी उस अनमोल घड़ी को आखिरी बार देखा था। डगलस की वो घड़ी अब उनके पास नहीं है। डगलस का कहना है कि वो उनकी जेब से ही किसी ने चुरा ली है या कहीं गिर गई।
विज्ञापन


डगलस के लिए ये घड़ी कितनी किमती है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने अपनी खोई घड़ी को ढूंढ के लाने वाले को 50000 का ईनाम देने की घोषणा की है। उसने कहा है कि वह 1 लाख रुपए तक भी दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो इसलिए खास है ये घड़ी

Man announced fifty thousand reward for lost rolex

डगलस ने पुलिस में भी घड़ी के खोने की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसके साथ ही उसने अखबारों में इश्तेहार भी दे दिया है। डगलस को उम्मीद है कि इस तरह उसे उसकी खोई घड़ी मिल जाएगी। ऑटोरिक्शा पर फोटो चस्पा कराने के साथ ही डगलस ने सीसीटीवी फुटेज भी निकाली है।

घड़ी के लिए डगलस इतने उतावले सिर्फ इसलिए नहीं हैं क्योंकि वह 5 लाख की घड़ी है बल्कि इसलिए कि वो घड़ी उनकी पत्नी ने उन्हें तोहफे में दी थी। और अगर उसे पता चलेगा तो वह बहुत दुखी होगी।

डगलस की पत्नी ने रोलेक्स ग्रीनविच घड़ी अपने 15 साल से बचाए हुए पैसों से बहुत प्यार से खरीदा था। डगलस बताते हैं कि उनकी पत्नी ने बिना किसी खास मौके के वह घड़ी उन्हें तोहफे में दी थी क्योंकि वह बहुत समय से ये चाहती थी और उसके लिए पैसे भी बचा रही थी।

घड़ी की खासियत है कि वह दो देशों का समय एक साथ दिखाती है। चूंकि डगलस को बहुत यात्राएं करनी होती हैं इसलिए उनके लिए यह घड़ी खरीदी गई थी।

पॉकेट से गायब हुई घड़ी

Man announced fifty thousand reward for lost rolex

डगलस साल में तीन बार बिजनेस टूर पर दिल्ली आते हैं। इस बार भी जब वो 18 मार्च को अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे, तो कोई टैक्सी न मिलने के कारण उन्होंने मेट्रो तक जाने के लिए ऑटो किया।

उसी समय उनहोंने अपनी घड़ी उतारकर अपने बाएं पॉकेट में रखी। जब मेट्रो स्टेशन पर सिक्योरिटी चेक हो रहा था तब उन्हें यह एहसास हुआ कि उनकी घड़ी गायब हो चुकी है।

डगलस को उम्मीद है कि अप्रैल में चीन जाने से पहले उन्हें उनकी घड़ी मिल जाएगी। जब उनसे कहा गया कि वो वैसी ही दूसरी घड़ी खरीद लें तो उन्होंने इस आइडिया को सिरे से खारिज कर दिया। डगलस बो‌ले कि घर जाकर वह पत्नी को सच बता देंगे उन्हें उम्मीद है कि समय के साथ वो उन्हें माफ कर देगी।

डगलस को खोया कुत्ता भी मिल चुका है

Man announced fifty thousand reward for lost rolex

दिल्ली ऐसा शहर है जहां हर रोज करीब 1700 चीजों के खोने की रिपोर्ट दर्ज होती है। ऐसे में डगलस को पूरी उम्मीद है कि शायद लकी हों और उन्हें उनकी घड़ी मिल जाए।

वो बताते हैं कि पिछले साल उनकी बेटी का कुत्ता खो गया था तो उन्होंने आसपड़ोस में पोस्टर लगा दिए और चार दिन में ही उन्हें कुत्ता मिल गया। वो कहते हैं‌ कि क्या पता इस बार भी ऐसा हो जाए।

डगलस ने बोला कि शनिवार को अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित होने के बाद से उनके पास केवल एक कॉल आई है जिसमें भी एक लड़का उन्हें बेवकूफ बना रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed