{"_id":"5d78d3d78ebc3e93a04e7b95","slug":"man-allegedly-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-metro-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदकर शख्स ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदकर शख्स ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 11 Sep 2019 05:37 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 11 Sep 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में मेट्रो ट्रैक सुसाइड प्वाइंट बनते जा रहे हैं। इसी माह झंडेवालान और मॉडल टाउन मेट्रो स्टेशन पर दो महिलाओं के सुसाइड करने के बाद बुधवार दोपहर एक अधेड़ ने आजादपुर मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त मजलिस पार्क निवासी अनिल गुप्ता (55) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पिछले 10 दिनों के भीतर मेट्रो ट्रैक पर सुसाइड की यह तीसरी वारदात हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर 3.00 बजे आजादपुर स्थित मेट्रो स्टेशन पर प्लेट फॉर्म नंबर-1 पर अचानक एक शख्स मेट्रो ट्रेन के आगे कूद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के पास उसकी पहचान का कोई कागज बरामद नहीं हुआ। शाम के समय उसकी शिनाख्त नही हो सकी। हादसे की वजह से येलो लाइन पर15 से 20 मिनट मेट्रो ऑपरेशन प्रभावित रहा। छानबीन के बाद पुलिस को मृतक के परिजनों का पता चला।
पूछताछ के दौरान अनिल गुप्ता के परिवार ने बताया कि वह किसी बात पर डिप्रेशन का शिकार थे। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी वजह से अनिल ने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।