फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man accused of selling a car 12 times on OLX arrested from noida

नोएडा: एक कार को ओएलएक्स पर 12 बार बेचने वाला गिरफ्तार, ऐसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

Thu, 29 Oct 2020 11:17 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 29 Oct 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
Man accused of selling a car 12 times on OLX arrested from noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
ओएलएक्स पर दोस्त की कार को 12 बार बेचने वाले आरोपी को सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान तिगरी निवासी मनोत्तम त्यागी उर्फ मनु त्यागी के रूप में हुई है। आरोपी हर बार कार को बेचने के बाद कुछ दिन बाद उसे चोरी कर लेता था और नंबर प्लेट बदलकर फिर से ओएलएक्स पर विज्ञापन डाल देता था। 
विज्ञापन


बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी का एक साथी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपी मूल रूप से ग्राम देहरी गुर्जर थाना आदमपुर जिला अमरोहा का रहने वाला है। 
विज्ञापन


उसके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी वैगनआर, दो मोबाइल, फर्जी पैन व आधार कार्ड और 10 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दोस्त अंकुर त्यागी की कार को ओएलएक्स पर 12 बार बेच चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि आरोपी अगस्त में जमानत पर उत्तराखंड जेल से बाहर आया था। वहां भी धोखाधड़ी के मामले में जेल गया था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई मुकदमे दर्ज हैं। सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र में हत्या और डकैती का भी केस दर्ज है। 

ऐसे करता था फर्जीवाड़ा
एसीपी ने बताया कि आरोपी दोस्त की कार को बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डालता था। इसके बाद करीब डेढ़ लाख रुपये में कार बेच देता था। कार बेचने से पहले आरोपी उसकी डुप्लीकेट चाबी बनाकर रख लेता था और कार में जीपीएस लगा देता था। 

कार बेचने के बाद ही वह जीपीएस से उस पर नजर रखता था और एक सप्ताह के अंदर ही वह डुप्लीकेट चाबी के माध्यम से कार चुरा लेता था। इसके बाद फिर से ओएलएक्स पर विज्ञापन डालकर कार बेच देता था। इस तरह से उसने एक ही कार को 12 बार बेचा और चुरा लिया।

 

इस तरह पकड़ में आया

सोरखा निवासी जीते यादव सेक्टर-12 में कारों की खरीद-फरोख्त करते हैं। दो महीने पहले आरोपी मनु ने 2.70 लाख रुपये में एक स्विफ्ट बेची थी, लेकिन कार उनके नाम ट्रांसफर नहीं की थी। इस दौरान उसने इसी कार को बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाल दिया। 

जीते यादव ने जब ओएलएक्स पर कार के विज्ञापन को देखा तो मनु से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन नहीं हो सका। इसके बाद फर्जीवाड़े की आशंका पर उसने सेक्टर-24 कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया। इसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर फर्जीवाड़े का खुलासा किया।

ओएलएक्स पर एक कार को कई बार बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है और इसके नेटवर्क के बारे में पता किया जा रहा है।
- रणविजय सिंह, एडीसीपी, नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed