फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mamta banerjee and kejriwal speak in azadpur mandi on demonetization

केजरीवाल-ममता का मोदी पर बड़ा हमला, लगाया 8 लाख करोड़ के घोटाले का आरोप

Thu, 17 Nov 2016 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Nov 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
mamta banerjee and kejriwal speak in azadpur mandi on demonetization
mamta banarjee
आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी नोटबंदी पर केन्द्र व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। 
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने अपने संबोधन को शुरु करते ही पीएम पर तीखा प्रहार क‌िया। उन्होंने कहा देश में ट्रकें रूकी पड़ी हैं, मंडी तक सामान नहीं आ रहा लोग क्या खाएंगे हीरा, एटीएम? ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि गरीब-मजदूर इस सरकार के राज में मर रहे हैं और प्लास्टिक इकोनॉमी के नाम पर सरकार देश को बेचने में लगी है। 
विज्ञापन


वहीं 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' से अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि लोग नोट लेकर बाजार में घूम रहे हैं, लेकिन बच्चों के लिए दूध नहीं मिल रहा। दवा नहीं मिल रही। केजरीवाल ने अन्ना हजारे के नेतृत्व में छेड़े गए आंदोलन का जिक्र करते हुए का कि, 'मैं शुगर का मरीज हूं, लेकिन फिर भी भ्रष्टाचार के खिलाफ मैंने 2 बार अनशन किया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि नोटबंदी की आड़ में उन्होंने आठ लाख करोड़ का घोटाला किया है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बिडला के कम्‍प्यूटर में भी मोदी का नाम 25 करोड़ की रिश्वत में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed