फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mamta banarjee attacks on narendra modi

ममता ने दिल्ली आकर मोदी पर किया हमला

Wed, 12 Mar 2014 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Mar 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
mamta banarjee attacks on narendra modi

ममता बनर्जी ने अकेले ही रामलीला मैदान पर मोर्चा संभाला। ममता ने केंद्र सरकार, कांग्रेस और बीजेपी के अलावा नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन


बीजेपी और उसके पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए ममता ने कहा कि बीजेपी कह रही है कि हम पावर में आएंगे, लेकिन कैसे आएंगे। गुजरात का लीडर एक कम्युनल चेहरा है, उसके पास पैसा है।
विज्ञापन


आंकड़े की खेल दिखाने वाले मोदी को उन्हीं के तर्ज पर जवाब देते हुए ममता ने कहा कि पूरे देश में बच्चों की मौत का आंकड़ा 44 फीसदी है, लेकिन गुजरात में 41 फीसदी है। बंगाल में 32 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में नहीं पहुंचे अन्ना हजारे

mamta banarjee attacks on narendra modi

रामलीला मैदान में तृणमूल कांग्रेस की रैली के लिए अन्ना हजारे ने शुरुआत की लेकिन अंत में वहीं नहीं पहुंच पाए। पार्टी की ओर से बताया गया कि उनकी तबीयत है जिसके चलते वो रैली में नहीं पहुंचे सके। अन्ना के पास ‌तृणमूल नेता मुकुल रॉय गए लेकिन अन्ना ने रैली में आने से मना कर दिया।

पश्चिम बंगाल में लेफ्ट के किले को ढहाने वाली ममता ने कहा कि ये मेरी नहीं, अन्ना की रैली है। मैं बंगाल का काम छोड़कर यहां रैली करने आई हूं। रामलीला मैदान में जब भी रैली होती है, ट्रेन भरकर लोग लाए जाते हैं, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया क्योंकि आज काम का दिन है। हम सभी जगह ये रैलियां करेंगे।

हम कांग्रेस-बीजेपी को समर्थन नहीं देंगे

mamta banarjee attacks on narendra modi

पश्चिम बंगाल की इस मुख्यमंत्री ने कहा कि हम गरीब पार्टी हैं, हम चुनाव में लाखों रुपये नहीं खर्च कर सकते। लेकिन हम बस एक काम कर सकते हैं, हम वादा पूरा कर सकते हैं। हम दिल से काम करते हैं, चुनाव से पहले वादा करके भूलते नहीं हैं।

ममता ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने जब पेट्रोल, गैस के दाम बढ़ाए तभी हमने सरकार को कह दिया था कि हम ये सहन नही करेंगे। हमारा गठबंधन जनता के लिए था।

पेड न्यूज देकर लोग नेता बन जाते हैं चाहे बीजेपी, कांग्रेस या सीपीएम हो। हम कांग्रेस और बीजेपी किसी को समर्थन नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed