फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mamta attcak on pm modi in seminar.

'एक दिन झाड़ू लगाने से देश साफ नहीं होगा'

Wed, 30 Sep 2015 05:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Sep 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
Mamta attcak on pm modi in seminar.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कोऑपरेटिव फेडरलिजम सेमीनार आयोजित किया। इस मौके पर उन्होंने पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया था।

विज्ञापन


सेमीनार को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला किया और बताया कि कैसे केंद्र सरकार, राज्य सरकार के काम में दखलंदाजी करती है। सीबीआई का राज्य सरकारों के खिलाफ गलत प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


केजरीवाल के मुताबिक उनकी पार्टी की हमेशा से ही मांग सीबीआई को स्वतंत्र करने की रही है। केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को ज्यादा शक्तियां प्रदान करनी की मांग की। उन्होंने कहा कि जब सरकार को अस्पताल और स्कूलों के लिए जमीन की जरूरत होती है तो पहले उन्हें मोटी रकम अदा करने के बाद जमीन मिलती है और फिर काम शुरू होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार सिर्फ उनसे पैसा पैदा करती है। जबकि गर्वनर को केंद्र के एजेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। केजरीवाल ने पुलिस पर नियंत्रण को लेकर कहा कि जब राज्य सरकार के पास पुलिस ही नहीं है तो सरकार काम कैसे करेगी।

केजरी के बाद ममता ने किया हमला

Mamta attcak on pm modi in seminar.

अगर उनकी सरकार या विधायक कुछ गलत करते हैं तो केवल न्यायपालिका को कार्रवाई का अधिकार है लेकिन केंद्र सरकार इन मामलों में भी बेवजह दखल देती है।

केजरीवाल के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी पीएम मोदी पर हमला करते हुए पूछा कि एक दिन में झाडू लगाने से क्या देश साफ हो जाएगा।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में कहा ‌था कि वह अगले पांच साल दिल्ली पर ही ध्यान देंगे और अन्य राज्यों में चुनाव लड़ने का उनकी कोई योजना नहीं है लेकिन दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बढ़ती नजदीकियां कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

खास बात यह रही कि सीएम केजरीवाल ने देश के पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों को कोऑपरेटिव फेडरलिजम सेमीनार में बुलाया। लेकिन आमंत्रित मुख्मंत्रियों में से भाजपा या कांग्रेस के किसी भी सीएम को नहीं बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed