फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Malviya Nagar old woman found dead in house crime news Delhi

दिल्ली: चौथी मंजिल पर रहता है बेटा, दूसरी मंजिल पर मृत पड़ी रही मां, घरवालों को नहीं मिली खबर

Tue, 30 Jun 2020 08:43 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 30 Jun 2020 08:43 AM IST
विज्ञापन
Malviya Nagar old woman found dead in house crime news Delhi
सांकेतिक तस्वीर

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बेटा परिवार के साथ चौथी मंजिल पर रहता है और वृद्ध मां दूसरी मंजिल पर कई दिनों तक मृत पड़ी रही। बदबू आने पर बेटे को सूचना दी गई। 

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मालवीय नगर थाना पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मालवीय नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 80 वर्षीय राजरानी गुलाटी अपमे चार मंजिला मकान (टी-456) की दूसरी मंजिल पर रहती थीं। चौथी मंजिल पर बेटा राजेश गुलाटी परिवार के साथ रहता है। रविवार दोपहर को दूसरी मंजिल से बदबू आने लगी तो आस-पड़ोस के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट अंदर से बंद था। गेट को तोड़ा गया तो वृद्धा राजरानी गुलाटी अंदर मृत पड़ी हुई थीं। ऐसा लगता है कि वृद्धा की दो-तीन दिन पहले मौत हो गई थी। उनका शव सड़ने लगा था। मालवीय नगर थाना पुलिस ने राजरानी के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजेश ने पूछताछ में बताया कि वह कुछ दिनों से मदनगीर में रहने वाली बहन के घर गया हुआ था, हालांकि उसके बच्चे घर में ही थे। तीसरी मंजिल पर रहने वाले लोगों को जब बदबू आई तो उन्होंने राजेश को इसकी सूचना दी। 


राजेश ने ये भी बताया कि उसकी मां दो-तीन दिन में दूध-ब्रेड लेती थी। इसके बाद गेट बंद कर लेती थीं। वृद्धा को मधुमेह की बीमारी थी। मालवीय नगर पुलिस पूछताछ कर जांच करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed