फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   malefaction with a prisoner in bhondasi jail, faridabad

मॉडर्न जेल में तीन कैदियों ने मिलकर किया कैदी संग कुकर्म

Tue, 27 Jan 2015 07:48 PM IST
Updated Tue, 27 Jan 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
malefaction with a prisoner in bhondasi jail, faridabad

मॉर्डन जेल भोंडसी एक कैदी के साथ कुकर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित कैदी चोरी के मामले में जेल में बंद था। मंगलवार की सुबह जेल अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली।

विज्ञापन


वह मौके पर पहुंच गए। पुलिस की निगरानी में पीड़ित कैदी का मेडिकल सिविल अस्पताल में कराया गया। जहां कुकर्म की पुष्टि हुई।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन कैदियों के खिलाफ अन नेचुरल इंटरकोर्स (अप्राकृतिक यौनाचार) का मामला दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि तीनों कैदियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित कैदी चोरी के मामले में भोंडसी जेल में बंद था।

मुंह न खोलने की दी धमकी

malefaction with a prisoner in bhondasi jail, faridabad

सोमवार की रात तकरीबन दो बजे तीन कैदी महेश, संदीप और पुनीत ने बैरक नंबर तीन में उसके साथ जबरन कुकर्म किया। साथ ही किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी। मंगलवार की सुबह पीड़ित ने इसकी जानकारी जेल अधिकारियों को दी।

बैरक में कुकर्म के इस मामले से जेल अधिकारी सकते में आ गए। अधिकारियों ने पीड़ित कैदी से पूछताछ कर मामले की जानकारी प्राप्त की।

पीड़ित की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। जिसमें बताया कि जेल में बंद महेश, संदीप और पुनीत नाम के कैदियों ने उसे देर रात डरा धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती कुकर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह के बाद कुकर्म

malefaction with a prisoner in bhondasi jail, faridabad

गणतंत्र दिवस पर जेल परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजित किया गया था। इसके बाद जब पीड़ित कैदी अपनी बैरक में था तभी तीनों आरोपी कैदी उसके पास आए और घटना को अंजाम दिया।

इस बारे में एसीपी क्राइम राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित कैदी चोरी के मामले में भोंडसी जेल में बंद था। तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed