फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   male passengers travelling in female apartment in railway in faridabad

आखिर कैसे सुरक्षित सफर कर पाएंगी महिलाएं, धड़ल्ले से चलते हैं पुरुष 

Tue, 02 May 2017 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 02 May 2017 05:55 PM IST
सार

नोट: खबर की फोटो भी है*---- 
महिला कोच में जांच के नाम पर की जा रही है खानापूर्ति 
-
-दिल्ली और हरियाणा पुलिस के जवान निडर होकर करते हैं सफर 
-आरपीएफकर्मी देखकर कर देते हैं अनदेखा, अनजान में बैठे व्यक्ति को पकड़कर लूटते हैं वाहवाही

विज्ञापन
male passengers travelling in female apartment in railway in faridabad

विस्तार

कुरूक्षेत्र और करनाल के बीच पिछले दिनों एक महिला से हुए गैंगरेप की घटना के बाद भी आरपीएफकर्मी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं। नई दिल्ली से पलवल और पलवल से नई दिल्ली को जाने वाल शटल गाडिय़ों की महिला कोच में जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में पुरुष यात्री सफर करते हैं और आरपीएफ उन्हें देखकर अनदेखा करती है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर महिलाएं कैसे सुरक्षित सफर कर सकती हैं। बता दें कि पलवल से नई दिल्ली और नई दिल्ली से पलवल के बीच करीब 44 शटल और लोकल गाडिय़ां आती जाती हैं।
विज्ञापन


सुबह और शाम के वक्त पीक आवर्स में शटल ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं होती। ऐसे में बड़ी संख्या में पुरुष यात्री जबरन महिला कोच में चढ़ जाते हैं। हैरानी की बात ये है कि स्टेशन पर उक्त कोच को अटेंड तक नहीं किया जाता। आरपीएफ पूरी तरह से अनदेखी करती है। ऊपर से फटकार लगने के बाद अनजान में बैठे व्यक्ति को पकड़कर वाहवाही लूटती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाकी वालों के खिलाफ नहीं करती कार्रवाई: 
पलवल से नई दिल्ली और नई दिल्ली से पलवल तक बड़ी संख्या में दिल्ली हरियाणा पुलिस के जवान महिला कोच में बगैर किसी रोक टोक के सफर करते हैं लेकिन आरपीएफ उनके खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं होती। उन्हीं को देखकर अन्य यात्री भी महिला कोच में सवार हो जाते हैं। उधर आरपीएफ प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि समय समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed