न्यूज चैनल के वॉशरूम में बना रहा था MMS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-3 थाना अंतर्गत सेक्टर-63 स्थित एक रीजनल न्यूज चैनल के हेड ऑफिस के वॉशरूम में एक महिला कर्मी का एमएमएस बनाया जा रहा था।
एमएमएस कोई और नहीं बल्कि चैनल का कैब चालक अपने मोबाइल से बना रहा था। महिला कर्मचारी के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे अन्य कर्मियों ने आरोपी को दबोच लिया और फौरन पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।
मौके पर पीसीआर-47 पहुंची, मगर चैनल के मैनेजमेंट ने पीड़िता को पुलिस को कोई भी बयान देने से मना कर दिया। फेज-3 थाना अंतर्गत सेक्टर-63 में एक रीजनल न्यूज चैनल का हेड ऑफिस है।
अचानक विंडो पर पड़ी महिला की नजर
वहां करीब 250 कर्मचारी काम करते हैं जिनमें से करीब 100 महिला कर्मचारी हैं। बृहस्पतिवार दोपहर चैनल के वेब पोर्टल डिपार्टमेंट में काम करने वाली एक महिला कर्मी कैंपस में ही बने वॉशरूम में फ्रेश होने गई थी।
वो इस बात से अनजान थी कि विंडों के पास कोई घात लगाए बैठा है और एमएमएस बनाने की तैयारी में है। महिला कर्मी फ्रेश हो कर बाहर निकलने ही वाली थी कि उसकी नजर उस विंडो की तरफ गई जो थोड़ी ऊपर की ओर खुली थी और वहां से मोबाइल के जरिये एमएमएस बनाया जा रहा था।
एमएमएस कोई और नहीं बल्कि चैनल का कैब चालक बना रहा था। महिला कर्मी ने बाहर निकल कर शोर मचाया जिससे अन्य कर्मी वहां एकत्र हो गए जिन्हें उसने आपबीती सुनाई।
जानें कितने एमएमएस बनाए गए होंगे..
वहां मौजूद कर्मियों ने फौरन आरोपी कैब चालक को दबोच कर पुलिस को सूचित किया। मगर चैनल के मैनेजमेंट ने पुलिस को कहा कि वह कैब चालक को धमका कर छोड़ दे।
कयास लगाया जा रहा है कि उक्त कैब चालक ने पता नहीं वहां और कितने एमएमएस बनाए होंगे। क्योंकि वह पहले से घात लगाए विंडो के पास बैठा हुआ था। इस घटना के बाद से वहां अन्य महिला कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
डीएसपी डॉ. अनूप सिंह के मुताबिक न्यज चैनल के हेड ऑफिस में लड़की से छेड़खानी और मोबाइल से एमएमएस बनाए जाने की सूचना मिली।
जिसके आधार पर फौरन पीसीआर-47 को भेजा गया। मगर चैनल प्रबंधन ने किसी भी कार्रवाई से मना कर दिया। अगर पीड़िता शिकायत करती है तो फौरन कार्रवाई की जाएगी।