नौकरी का झांसा देकर युवती से किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपी सतीश भाटी समेत तीन युवकों ने एक युवती से खानपुर गांव के एक मकान में सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने वारदात के दौरान पीड़िता की अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी पीड़िता को दोबारा बुलाने के लिए ब्लैकमेल करने लगे। न आने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
इससे परेशान पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से उन्नाव निवासी एक युवती नोएडा के भंगेल गांव में किराये के मकान में रहती है। युवती की जान पहचान खानपुर गांव निवासी सतीश भाटी उर्फ अनिल से थी। वह एक कंपनी में नौकरी करती थी लेकिन कुछ दिन पहले उसने किसी वजह से नौकरी छोड़ दी थी।
पीड़िता काम की तलाश में भटक रही थी। नौकरी के लिए पीड़िता ने सतीश से संपर्क किया। आरोप है कि सतीश ने 15 दिन पहले उसे नौकरी लगवाने का झांसा देकर साक्षात्कार के बहाने खानपुर गांव में बुला लिया। यहां एक मकान में पहले से दो अज्ञात लोग और मौजूद थे।
जान मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म
तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता की वीडियो बनाकर धमकी दी कि अगर उसने किसी से शिकायत की तो वह वीडियो को वायरल कर देंगे।
वीडियो वायरल होने की बदनामी के डर से पीड़िता ने किसी से शिकायत नहीं की लेकिन आरोपी इसके बाद पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगे। शनिवार शाम परिजनों को साथ लेकर पीड़िता ने ग्रेटर नोएडा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
धर्मेंद्र कुमार शर्मा, थाना प्रभारी, ग्रेटर नोएडा ने बताया कि, पीड़िता की तहरीर के आधार पर गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच करा दी गई है।
घटनास्थल के पास एक ढाबा है, लेकिन वहां किसी ने मामले की जानकारी नहीं दी है। वहीं, किसी ने फोन कर जानकारी दी है कि पीड़िता ने पहले भी इस तरह का केस दर्ज कराया था, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।