सावधान! घर में नहीं है टॉयलेट तो आप बिजली-पानी-राशन सबसे होंगे महरूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन अब नूंह जिला के सभी शहरों को ओडीएफ करने के लिए ठोस कदम उठा रहा है। शहरों में प्रत्येक घर में शौचालय बनवाने की मुहिम छेड़ी जा रही है। लोगों को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है।
15 दिन बाद जिन घरों मे टायलेट नहीं होंगें उनको राशन, बिजली, पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद कर करने की जा सकती है कार्रवाई। बता दें कि गुड़गांव के नूंह जिला में फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, नूंह, तावडृ शहरों में नगरपालिकाएं हैं।
इन शहरों में प्रशासन के लाख प्रयासों एवं दावों के बावजूद भी हजारों लोग अभी भी खुले में शौच जा रहे हैं। जिससे प्रशासन की नूंह जिले को पूरी तरह से ओड़ीएफ करने की मुहिम को थोड़ा धक्का लग रहा है। जबकि गावों में काफी मेहनत के बाद इस अभियान में काफी हद तक सफलता जिला प्रशासन को मिली है।
15 दिनों के अदर-अंदर शौचालयों का निर्माण करवा लें
उपायुक्त मनीराम शर्मा ने जिले की सभी नगरपालिकाओं के अधिकारियों, चेयरमैन, पालिका पार्षदों की बैठक लेकर स्पष्ट आदेश दे दिए हैं कि नगरपालिका क्षेत्र में रहने वाले जिन लोगों के घरों में शौचालय नहीं हैं वे 15 दिनों के अदर-अंदर शौचालयों का निर्माण करवा लें। अन्यथा एक फरवरी से ऐसे लोगों के राशन, बिजली, पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी जिनके घरों में शौचालय नहीं हैं।
उपायुक्त ने सख्त कदम उठाते हुए यह भी आदेश दिए जिन लोगों ने अपने घरों में समरसिबल या जेड़ पंप लगा रखे हैं वे अपने घरों में शौचालय अवश्य बनवाएं। अन्यथा ऐसे लोगों के खिलाफ नगरपालिका के अधिकारी पुलिस में मामला भी दर्ज करवा सकते हैं।
बता दें उपायुक्त मनीराम शर्मा ने पार्षदों के माध्यम से नगरपालिका क्षेत्र के सभी वार्ड़ों में सर्वे करवाया था कि उनके वार्ड़ में कितने ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने घरों में टायलेट नहीं बनवाए हैं।
लोगों में मचा हड़कंप
वहीं पार्षद भी अपने-अपने वार्डों में जाकर लोगों को अपने घरों में शौचालय बनवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। बत दें कि मार्च कें अंत तक जिला प्रशासन जिला नूंह को पूरी तरह से ओडीएफ करने की योजना बना चुका है।
नूंह जिला को पूरी तरह से ओड़ीएफ लोगों के सहयोग से किया जा रहा है। नगरपालिका क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों को 15 दिनों के अंदर-अंदर अपने घरों में टायलेट बनवाने होंगे। इसके लिए नगरपालिका के अधिकारियों एवं पार्षदों की मीटिंग भी ली गई है।-मनीराम शर्मा, उपायुक्त नूंह।