फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Make dough feet Case: High Court under scrutiny ascend Da Hotel

पैरों से आटा गूथने का मामला : काके दा होटल हाईकोर्ट की जांच के दायरे में

Tue, 28 Feb 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Feb 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
Make dough feet Case: High Court under scrutiny ascend Da Hotel
kake da hotel - फोटो : अमर उजाला
कनॉट प्लेस में प्रख्यात काके का होटल पैरों से आटा गूंधने के वीडियो के चलते हाईकोर्ट की जांच के दायरे में आ गया। अदालत ने उक्त होटल मालिक को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों का पालन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति संजीव सचदेव ने मामले की सुनवाई करते हुए होटल प्रबंधकों से कहा कि आपका रेस्तरां शहर के सबसे पुराने रेस्तरां में से एक है। कुछ देशों में स्ट्रीट वेंडर आपके रेस्तरां की तुलना में बेहतर मानक रखते हैं। वहीं, रेस्तरां की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा कि सभी कमियों को पूरा कर लिया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह गलत है कि कर्मचारी पैरों से आटा गूंध रहा था, जबकि वह कपड़े धो रहा था। अदालत ने एफएसओ के सक्षम अधिकारी को पुन: रेस्तरां का निरीक्षण कर फोटो सहित रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने कहा, पेश फोटो से पता चलता है कि आपने शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजनों के प्रयोग होने वाले चम्मच एक साथ रखे हैं और किचन की नालियों में गंदा पानी बह रहा है। दरअसल, दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने रेस्तरां का वीडियो सामने आने पर उसे नोटिस जारी किया था। रेस्तरां मालिक ने उसे हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed