फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Makar sankranti celebrates with happiness

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में नृत्य-संगीत का भी आयोजन

Thu, 14 Jan 2016 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 14 Jan 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
Makar sankranti celebrates with happiness

सोहना क्षेत्र में मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शिव गर्म कुंड में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई गई।

विज्ञापन


इसके लिए कुंड कमेटी ने विशेष इंतजाम किए थे। घरों में बुजुर्गों को सम्मान के साथ जगाया भेंट दी गई। सामाजिक परंपराओं के तहत बहुओं ने सास, ससुर, ननद व जेठ-जेठानी के साथ ढोल-नगाडे़ बजाकर त्योहार मनाया।

रीति रिवाजों के तहत ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं ने आम रास्तों को अलसुबह ही साफ किया ताकि आम रास्तों से गुजरने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन


गाय को सुबह श्रद्धा के साथ रोटी व चारा खिलाया गया। वहीं जोहड़ में संज-संवरकर गईं महिलाओं ने गुड़ ढइया बांटीं। उधर, सर्दी के मौसम में गर्म पानी के कुंड में डुबकी लगा भक्तों ने पारंपरिक रीति-रिवाज को कायम रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव कुंड के प्रधान शिव कुमार राघव ने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब डेढ़ हजार श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इसके लिए एक दिन पहले ही तैयारियां पूरी कर ली थीं। सर्दी के मौसम में सुबह चार-पांच बजे से श्रद्धालुओं का आगमन स्नान के लिए शुरू हुआ।


दोपहर होने तक करीब 1500 श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इसके लिए यहां पर स्थित सभी 10 बाथरूमों को खोल दिया गया। इसमें छह बाथरूम महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए। फिर भक्तों का स्नान के लिए तांता लगा रहा। सभी आस्था की डुबकी लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed