फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   major fire occurred in a factory at Bawana

Delhi Fire: बवाना में साइकिल की फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे; पूरे इलाके में अफरा-तफरी

Sat, 04 Nov 2023 11:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 04 Nov 2023 11:04 AM IST
सार

दमकल अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह बवाना औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर पांच में स्थित एक फैक्टरी में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही आसपास के फायर स्टेशनों से 20 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

विज्ञापन
major fire occurred in a factory at Bawana
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी उत्तरी जिले के बवाना इलाके में शनिवार सुबह साइकिल बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। आग लगते ही वहां मौजूद कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 20 गाड़ियां पहुंची हैं। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस आग लगने के कारणों और संपत्ति के नुकसान का आकलन कर रही है।

विज्ञापन


दमकल अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह बवाना औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर पांच में स्थित एक फैक्टरी में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही आसपास के फायर स्टेशनों से 20 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल अधिकारियों ने देखा कि दो मंजिला फैक्टरी के भूतल और पहली मंजिल पर आग लगी है। आग की लपटें तेजी से बाहर की ओर निकल रही थीं। जांच करने पर पता चला कि सुबह का वक्त होने की वजह से कम संख्या में कर्मचारी फैक्टरी में पहुंचे थे। आग लगते ही वहां मौजूद कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल गए।
विज्ञापन


उसके बाद दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। दमकल कर्मियों ने फैक्टरी के भूतल और पहली मंजिल पर पानी की बौछारें करना शुरू किया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि फैक्टरी में काफी संख्या में रबर, प्लास्टिक का सामान होने की वजह से आग तेजी से फैली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed