फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maintain relations with the boy and beloved then made her husband's murder.

लड़के व प्रेमी से संबंध बनाकर की पति की हत्या

Mon, 31 Aug 2015 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 31 Aug 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
Maintain relations with the boy and beloved then made her husband's murder.

बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव धूम मानिकपुर में डेढ़ करोड़ रुपये के लालच और प्रेम प्रसंग में हुई सत्य कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को पत्नी और प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पत्नी और प्रेमी ने साजिश रची और एक लाख रुपये सुपारी देकर दो शूटरों से हत्या कराई। 2014 में बच्चा जेल (बाल संप्रेक्षण गृह) आगरा में बंद आरोपी अरविंद (प्रेमी) इन शूटरों के संपर्क में आया था।
विज्ञापन


उनकी मदद से हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस दोनों शूटरों की तलाश में जुटी है। धूम मानिकपुर निवासी सत्य कुमार के घर पर कासगंज, गांव लख्मीपुर निवासी अरविंद कुमार किराये पर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता और विनेश के बीच थे अवैध संबंध

Maintain relations with the boy and beloved then made her husband's murder.

उसमें और सत्य कुमार की पत्नी ममता में संबंध बन गए थे। दो महीने पहले सत्य कुमार ने पांच बीघा जमीन का सौदा डेढ़ करोड़ रुपये में किया था, जिसमें से 30 लाख रुपये ममता के बैंक अकाउंट में जमा कर दिए गए।

बाकी रकम भी जल्द मिलने वाली थी। ममता सत्य कुमार की शराब की लत से काफी परेशान थी। पति की हत्या के लिए उसने जेठ के लड़के विनेश के साथ मिलकर साजिश रची।

विनेश से भी ममता के अवैध संबंध थे। कोतवाली प्रभारी मनोज यादव का कहना है कि ममता व विनेश को धारा 120-बी और अरविंद को शूटर मानते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दोनों शूटरों की तलाश में पुलिस लगी है।

हत्या के लिए बुलाए गए कम उम्र के शूटर

Maintain relations with the boy and beloved then made her husband's murder.

हत्याकांड में अरविंद ने जिन दो शूटरों का इस्तेमाल किया, वे उसे 2014 में आगरा के बाल संप्रेक्षण गृह में मिले थे। उस दौरान 17 साल का अरविंद हत्या के आरोप में बंद था।

अरविंद ने बताया कि उसने राहुल और विवेक को एक लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई।

उसने शुक्रवार शाम को फोन पर सत्य कुमार को बुलाया और शराब पिलाने के बाद सीने में गोली मार दी। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से भाग गए। चारों आरोपी 18 से 19 साल के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed