फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   main road connecting to city is encroached

शहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग अतिक्रमणकारियों के चंगुल में फंसा

Fri, 26 Feb 2016 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 26 Feb 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
main road connecting to city is encroached

पिछले कई सालों से शहर के मुख्यमार्ग महावीर मार्ग पर जमा अतिक्रमण लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली के चलते शहर को जोड़ने वाले इस मुयमार्ग को अतिक्रमणकारियों के चंगुल से आजाद नहीं कराया जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर के सबसे व्यस्तम मार्ग महावीर मार्ग पर पिछले कई वर्षो से राहगीरों के लिए यहां पर जमा अतिक्रमण पेरशानी का सबब बना हुआ है। करीब 40 फुट चौडे़ इस मार्ग पर जमा अमिक्रमण के चलते यह मार्ग अब केवल 10-15 फीट का रह गया है।
विज्ञापन


जिसके चलते लोगों का यहां से अब पैदल निकलना भी दूबर हो रहा है। इस बीच लोगों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन को बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी इनपर सही तरीके से कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जिसके चलते अतिक्रमणकारियों के हौंसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लोगों ने बताया कि जब इन लोगों सरकारी रास्ते को दबाने का विरोध किया जाता है तो उक्त दबंग लोग लड़ाई-झगड़े पर उतारु हो जाते हैं। इस बीच स्थानीय शहरवासियों ने जिले के उपायुक्त केएम पांडूरंग से महावीर मार्ग पर जमा अतिक्रमणकारियों के चंगुल से मुक्त कराने की मांग की है।


इस विषय पर नगर पालिका सचिव सुनिल कुमार रंगा ने कहा कि महावीर मार्ग पर जमा अतिक्रमण को हटाने के लिए स्थानीय नगर पालिका प्रशासन द्वारा जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। जिसमें यहां मौजूद अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed