फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Main Bhi Kejriwal Jan Samvad campaign will start from January 4 in Delhi

दिल्ली में AAP का जन संवाद अभियान: संदीप पाठक बोले- सभी मंत्री-विधायक और पार्षद होंगे शामिल

Sat, 30 Dec 2023 10:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 30 Dec 2023 10:44 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक ने कहा कि दिल्ली में चार जनवरी से मैं भी केजरीवाल जन संवाद आभियान शुरू होगा।

विज्ञापन
Main Bhi Kejriwal Jan Samvad campaign will start from January 4 in Delhi
राज्यसभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी का "मैं भी केजरीवाल" हस्ताक्षर अभियान शनिवार को खत्म हो गया। यह अभियान एक दिसंबर से 30 दिसंबर 2023 तक चला। आम आदमी पार्टी के संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक ने डोर टू डोर कैंपेन की सफलता और चार जनवरी से शुरू होने वाले मैं भी केजरीवाल जन संवाद अभियान की ट्रेनिंग को लेकर पार्टी मुख्यालय में बैठक बुलाई। 

विज्ञापन


दिल्ली वालों के घर पहुंचेगी आप
बैठक में आम आदमी पार्टी के मंत्री इमरान खान, प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक दिलीप पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक जरनैल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक ऋतुराज झा, प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक राजेश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक गुलाब सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर समेत दिल्ली के सभी विधायक शामिल हुए। इनके अलावा आम आदमी पार्टी के सभी पार्षद, जिला अध्यक्ष, जिला सचिव और अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बैठक में मौजूद रहे। 

विज्ञापन

केजरीवाल हस्ताक्षर अभियान सफल रहा
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री डॉक्टर संदीप पाठक ने कहा कि मैं आप सबको बधाई देना चाहता हूं कि आपने मैं भी केजरीवाल हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हमारे डोर टू डोर अभियान को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। हमारी पार्टी दिल्ली में घर-घर तक पहुंचने में कामयाब रही है। हमने जितना सोचा था इस अभियान को उससे कहीं ज्यादा सफलता प्राप्त हुई है। 

मैं भी केजरीवाल जन संवाद अभियान
इस सफलता को और बड़ा बनाने के लिए अब हम दिल्ली में "मैं भी केजरीवाल जन संवाद अभियान शुरू करने जा रहे हैं। जन संवाद अभियान पूरी दिल्ली में 4 जनवरी 2024 से शुरू होगा। जन संवाद में आम आदमी पार्टी के सभी मंत्री, विधायक और पार्षद हिस्सा लेंगे। मैं भी केजरीवाल हस्ताक्षर अभियान की तरह ही हम सब लोगों को मिलकर जन संवाद अभियान को भी सफल बनाना है। जन संवाद में हमें दिल्ली के ज्यादा से ज्यादा लोगों की उपस्थिति दर्ज करानी है।

विज्ञापन

राज्यसभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक ने आगे कहा कि मैं भी केजरीवाल हस्ताक्षर अभियान को दिल्ली के लोगों से भरपूर प्यार और समर्थन प्राप्त हुआ है। दिल्ली के लोगों का कहना है कि मोदी सरकार हमारे मुख्यमंत्री को जेल के अंदर बंद करने के लिए यह सभी षड्यंत्र रच रही है। हम अपने मुख्यमंत्री को किसी भी हालत में गिरफ्तार नहीं होने देंगे। जो अच्छे काम हमारे लिए अरविंद केजरीवाल ने किए हैं वह काम किसी और मुख्यमंत्री ने नहीं किए। 

हम अपने मुख्यमंत्री से बहुत प्यार करते हैं, उन्हें हमने दिल्ली का मुख्यमंत्री चुना है। अगर मोदी सरकार षड्यंत्र करके हमारे मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लेती है तो केजरीवाल जी को किसी भी हालत में अपना इस्तीफा नहीं देना चाहिए। उन्हें जेल से ही सरकार चलानी चाहिए। अगर मोदी सरकार हमारे मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लेती है तो उनके साथ हम भी जेल में जाएंगे।

डॉक्टर संदीप पाठक ने आगे कहा कि हमारे नेताओं ने दिल्ली में घर-घर जाकर लोगों को मोदी सरकार की तानाशाही से अवगत कराया। हमने दिल्ली के लोगों को बताया कि किस तरीके से मोदी सरकार आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खत्म करने के लिए षड्यंत्र रच रही है। हमने लोगों को बताया कि आज जो भी मोदी सरकार से सवाल पूछता है या तो उसको सस्पेंड कर दिया जाता है या फिर उसे सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है। 

पीएम मोदी अगर किसी से डरते हैं तो वह अरविंद केजरीवाल जी हैं। मोदी जी ने इसी डर के चलते अब अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ्तार करने की साजिश रची है। भाजपा केजरीवाल जी को गिरफ्तार करने के बाद पार्टी को तोड़ना चाहती है। मैं भाजपा से कहना चाहता हूं कि ना हम पहले कभी झुके थे और ना हम आगे कभी झुकेंगे। अगर हमारे सारे नेताओं को जेल के अंदर बंद कर दिया जाएगा तब भी हम ईमानदारी और सच्चाई के लिए लड़ते रहेंगे। मैं भी केजरीवाल हस्ताक्षर अभियान की आज पूरी दिल्ली में चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed