फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Main accused of bharat singh murder arrested

भरत सिंह हत्या का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

Sun, 05 Apr 2015 04:40 PM IST
Updated Sun, 05 Apr 2015 04:40 PM IST
विज्ञापन
Main accused of bharat singh murder arrested

29 मार्च को दिल्ली के नजफगढ़ में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड में मारे गए पूर्व विधायक भरत सिंह पर हमले का आरोपी और मुख्य साजिशकर्ता उदयवीर उर्फ काले को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


हाईप्रोफाइल हत्याकांड में एक हफ्ते के अंदर ही दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने उदयवीर के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

हालांकि अभी भी इस मामले में पुलिस को कुछ और लोगों की तलाश है। बता दें कि 29 मार्च को भरत सिंह पर छह हमलावरों ने एक कार्यक्रम के दौरान हमला किया था।

हत्या वाले दिन से उदयवीर नहीं गया घर

Main accused of bharat singh murder arrested

हमलावर जिस एसयूवी में सवार होकर आए थे पुलिस ने उसे हरियाणा के खरखौदा से बरामद किया था। इस हत्याकांड को दो गैंग के ‌बीच दुश्मनी के परिणाम माना जा रहा है।

कहा जाता है कि काले के भाई और उसके पिता की हत्या में भरत सिंह और उनके लोगों का हाथ था जिसका बदला लेने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

भरत सिंह की हत्या वाले दिन से ही उदयवीर अपने घर नहीं गया था। ऐसे में पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed