Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Main Accused Behind Sextortion Scheme Who Befriended Victims via Dating Apps Arrested

इंस्टा वाली डर्टी स्टोरी: दोस्ती कर दी ऐसी दगा, पछतावे के सिवाए कुछ न हाथ लगा; आरोपी के फोन में थे 150 वीडियो

Sat, 16 May 2026 05:29 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sat, 16 May 2026 05:29 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड व 150 अश्लील वीडियो बरामद किए। आरोपी बीकॉम पास है। इंस्टाग्राम से नंबर जुटाकर कॉल करता था। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
Main Accused Behind Sextortion Scheme Who Befriended Victims via Dating Apps Arrested
सेक्सटॉर्शन मामले में फंसा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेटिंग एप के जरिए दोस्ती कर सेक्सटॉर्शन करने वाले एक गिरोह का शाहदरा जिला के साइबर थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी को राजस्थान के डीग स्थित उसके गांव से दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव लडामका, डीग, राजस्थान निवासी अरमान (23) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी के पास से बरामद मोबाइल फोन में करीब 150 अश्लील वीडियो मिले हैं। इनकी मदद से आरोपी भोले-भाले लोगों को सेक्सटॉर्शन के नाम पर अपने जाल में फंसाकर वसूली कर रहा था। आरोपी से पूछताछ कर बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि 13 मई को एनसीआरपी पोर्टल के जरिए उनकी टीम को साइबर वसूली की एक शिकायत मिली थी। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने पहले डेटिंग एप के जरिए उनसे पूछताछ की। इसके बाद पीड़ित के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई।

विज्ञापन

वीडियो कॉल पर आरोपियों ने पहले से रिकॉर्ड किए गए कुछ अश्लील वीडियो चलाकर पीड़ित को भी अश्लील हरकत करने के लिए उकसाया। इसके बाद पीड़ित का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया। बाद में इस वीडियो के आधार पर पीड़ित को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया गया। पीड़ित से कहा गया कि यदि वह रुपये नहीं देगा तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया जाएगा।

आरोपियों ने पीड़ित से करीब एक लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद भी आरोपी और रुपयों की मांग करने लगे। परेशान होकर पीड़ित ने मामले की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर की। वहां से शाहदरा जिला साइबर थाना पुलिस को शिकायत मिली। साइबर थाने में तैनात इंस्पेक्टर श्वेता शर्मा की टीम ने मामले की जांच शुरू की।

टीम ने सीडीआर के अलावा उन बैंक खातों की पड़ताल की, जिनमें रकम ट्रांसफर हुई थी। बाद में टीम आरोपी की तलाश में डीग राजस्थान पहुंच गई। वहां से आरोपी अरमान को दबोच लिया गया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया है।

इंस्टाग्राम से फंसाया जाता था शिकार
पुलिस की पूछताछ में आरोपी अरमान ने खुलासा किया है कि वह बीकॉम पास है। उसके पास कोई नौकरी नहीं थी। ऐसे में उसने साइबर ठगी का रास्ता चुना। आरोपी ने बताया कि उसके गांव व आसपास के गांवों में युवक साइबर ठगी में लिप्त हैं। वह देशभर के युवाओं को अपने जाल में फंसाकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

अरमान ने बताया कि इंस्टाग्राम पर फोटो और प्रोफाइल देखकर अपने शिकार को पहचान की जाती है। बाद में उसका नंबर जुटाने के बाद डेटिंग एप के जरिए दोस्ती का मैसेज भेजा जाता था। आरोपी खुद ही गलत प्रोफाइल के जरिए लड़की बनकर पीड़ितों से बातचीत करता था। बाद में उनके व्हाट्सएप नंबर वीडियो कॉल कर वारदात को अंजाम देता था।

आरोपी ने अपने गिरोह के साथ मिलकर देशभर के लोगों के साथ इसी तरह वसूली की है। पुलिस आरोपी के बैंक खातों की पड़ताल कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन लोगों ने अब तक कितने लोगों के साथ ठगी की है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed