कुश्ती के राष्ट्रीय खिलाड़ी की हत्या मामला: मुख्य आरोपी चिरंजीव गिरफ्तार, पुलिस हिरासत से भागने का किया प्रयास
पुलिस ने आरोपी कल्लू पंडित को करण गेट चौकी चौराहे से गिरफ्तार किया था, इसके बाद टीम उसे लेकर गाड़ी बरामद करने के लिए फर्रुखनगर जा रही थी। इस बीच वह उपनिरीक्षक सुभाष की सरकारी पिस्टल छीनकर भागने लगा।
विस्तार
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को करण गेट चौकी चौराहे से गिरफ्तार किया था, इसके बाद टीम कल्लू पंडित को लेकर गाड़ी बरामद करने के लिए फर्रुखनगर जा रही थी। इस बीच वह उपनिरीक्षक सुभाष की सरकारी पिस्टल छीनकर भागने लगा। पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि टीम ने आरोपी कल्लू पंडित को घरकर रुकने की चेतावनी दी थी।
इसके बाद भी उसने पुलिस टीम पर पिस्टल से फायर कर दिया जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने उसके पैर में गोली मारकर घायल कर लिया। थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने कल्लू पंडित से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर गाड़ी भी बरामद कर ली है। आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुट गई है।
बता दें कि अरुण के दोस्त दीपक और संजय ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे लोग पहले भोपुरा रोड पर होब्स किचन रेस्तरां में खाना खाने पहुंचे थे लेकिन वह बंद था। इस पर उसने दूसरी कार के चालक से कहा कि वह थोड़ा आगे या पीछे कर ले ताकि वह बाहर निकल पाए। इस पर चालक ने कहा कि वह नहीं हटाएगा। इसी पर कहासुनी हो गई। चालक कार से बाहर आ गए।
पीछे बैठे उसके दोस्त भी आ गए। अरुण ने कार का शीशा बंद कर लिया था लेकिन वे लोग उसकी जान लेने पर आमादा हो गए थे। उसकी मौत हो जाने के बाद ही वहां से भागे। पुलिस ने बताया कि वे अरुण के गांव जावली के पड़ोस के गांव राजपुर के हैं। उनकी तलाश में पांच टीमें लगाई गई हैं।