{"_id":"4f684b6c38780adc8543272660e5ff57","slug":"mail-and-express-trains-will-be-valid-msts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी मान्य होगी एमएसटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी मान्य होगी एमएसटी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 22 Nov 2014 01:57 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर, शामली, मेरठ और गाजियाबाद से रोजाना दिल्ली ड्यूटी करने वालों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। अब दैनिक यात्रियों को पैसेंजर ट्रेनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी एमएसटी मान्य होगी। दैनिक यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे की दिल्ली डिवीजन ने यह फैसला किया है। इस निर्णय से प्रतिदिन हजारों यात्रियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
रेलवे ने उन ट्रेनों की सूची भी जारी की है जिनमें एमएसटी स्वीकार की जाएगी। इनमें नौ ट्रेनें दिल्ली-मेरठ-सहारनपुर रूट की है। दिल्ली-रोहतक -अंबाला, दिल्ली-रोहतक-बठिंडा और दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर भी कुछ ट्रेनों में एमएसटी धारक मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
दैनिक यात्री संघ के सचिव एमबी दुबे का कहना है कि इस निर्णय से अब दैनिक यात्रियों का उत्पीड़न बंद हो जाएगा। पैसेंजर ट्रेनें कम होने से लोग मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करते थे तो टीटीई उन्हें परेशान करते थे।
इन ट्रेनों की सूची की जारी
फरूखनगर-सहारनपुर एक्सप्रेस, बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस, अहमदाबाद-हरिद्वार मेल, शालीमार एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक -अमृतसर एक्सप्रेस, दिल्ली सराय रोहेला-कालका हिमालयन क्वीन।