मालिक के घर में कुत्ते के पट्टे से लटकती मिली नौकरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीत विहार में प्रॉपर्टी डीलर के घर नाबालिग नौकरानी की संदिग्ध मौत के मामले में अदालत के आदेश के बाद प्रीत विहार थाने में दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। 16 साल की नौकरानी चौथी मंजिल स्थित सर्वेंट क्वार्टर में कुत्ते के पट्टे से लटकी मिली थी।
पुलिस मामले को सुइसाइड बता रही थी जबकि परिजनों ने मकान मालिक के बेटे व नौकर पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया था। दबाव के बाद पुलिस नेे मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया था।
अब कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, शबनम (बदला नाम) परिवार के साथ मंडावली इलाके में रहती थी। शबनम की भाभी प्रीत विहार स्थित ए-166 प्रॉपर्टी डीलर के यहां नौकरानी का काम करती थी।
निजी अस्पताल में छोड़ भागे लड़की
शबनम की भाभी ने 10 सितंबर को उसे प्रॉपर्टी डीलर के यहां घरेलू काम पर रखवाया था। शबनम को रहने के लिए चौथी मंजिल पर सर्वेंट क्वार्टर दिया गया था। 12 सितंबर शाम 5 बजे भाभी शबनम को घर पर छोड़कर गई थी।
7:30 बजे प्रॉपर्टी डीलर ने भाभी को शबनम के फांसी लगाने के बारे में बताया था। प्रॉपर्टी डीलर का लड़का और घर में काम करने वाला नौकर दीपक उसे एक निजी अस्पताल में छोड़कर भाग गए थे।
शबनम की हालत देखकर दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही थी। वहीं, पुलिस ने मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। मामले की जांच की जा रही है।