फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mahua Moitra approaches High Court over custody of pet dog Henry

Delhi NCR News: पालतू कुत्ते हेनरी की कस्टडी को लेकर महुआ मोइत्रा पहुंचीं हाईकोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। महुआ मोइत्रा ने अपने पालतू रॉटवीलर कुत्ते हेनरी की हिरासत को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। उन्होंने साकेत कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें कुत्ते की अंतरिम कस्टडी देने से इन्कार कर दिया गया था। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी की पीठ ने अधिवक्ता जय अनंत देहाद्राई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अदालत ने अगली सुनवाई 29 अप्रैल को तय की है। इससे पहले साकेत कोर्ट ने 10 नवंबर 2025 को मोइत्रा की उस मांग को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने हर महीने 10 दिन के लिए हेनरी की अंतरिम कस्टडी देने की मांग की थी। हाई कोर्ट में दायर अपील में मोइत्रा ने कहा है कि हेनरी उनका पालतू कुत्ता है, जो अधिकतर समय उनके घर पर रहता था और उसकी देखभाल वही करती थीं। दूसरी ओर, जय अनंत देहाद्राई ने कुत्ते को अपना पालतू बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article