{"_id":"210003318a20743143ffba926191e7cf","slug":"mahesh-sharma-had-threatened-to-ape-watts","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेश शर्मा को वाट्स एप पर मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेश शर्मा को वाट्स एप पर मिली धमकी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 04 Apr 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
चुनावों से चंद दिन पहले भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा को वाट्स एप पर जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद महेश शर्मा ने एसएसपी से शिकायत की है और एक सीडी भी सौंपी। दनकौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
धमकी देने वाले युवक की तलाश की जा रही है। उसकी पहचान दनकौर के गुनपुरा गांव निवासी तेजा गुर्जर के रूप में हुई है। बता दें कि पिछले आम चुनावों में भी वोटिंग से कुछ दिन पहले डॉ. शर्मा के अस्पताल के गेट पर फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन
महेश शर्मा ने अपने आवास पर कहा कि ऑडियो मैसेज में जाति विशेष की आन को खतरा बताते हुए धमकी दी गई है। पिछले कई दिनों से शहर व देहात में ये धमकी ऑडियो मैसेज के जरिये फैलाई जा रही थी। डॉ. शर्मा ने कहा कि ये जातीय वैमनस्य फैलाने का प्रयास है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक युवक ने जनसभा में भाषण के दौरान धमकी दी है। उधर, बसपा में शामिल होने वाले प्रदेश के पूर्व राजस्व मंत्री रवि गौतम ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।