फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mahavir Jayanti: Victory over oneself is the true victory - Assembly Speaker

महावीर जयंती: स्वयं पर विजय ही सच्ची विजय- विधानसभा अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता मंगलवार को रोहिणी में दिगंबर जैन महासभा की ओर से आयोजित महावीर जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान महावीर के सिद्धांतों को आधुनिक युग की समस्याओं, विशेषकर जलवायु संकट और आपसी वैमनस्य का सबसे बड़ा समाधान बताया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि महावीर जयंती केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि आत्मनिरीक्षण का आह्वान है। उन्होंने कहा, सच्ची वीरता युद्ध जीतने में नहीं, बल्कि अपने क्रोध, लोभ और अहंकार पर विजय प्राप्त करने में है। उन्होंने राजकुमार वर्धमान के त्याग को याद करते हुए अनेकांतवाद (विचारों की बहुलता) को आज के खंडित समाज के लिए मरहम करार दिया।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने अपरिग्रह के सिद्धांत पर जोर देते हुए कहा कि सीमित उपभोग का संदेश देकर भगवान महावीर ने सदियों पहले ही वैश्विक पर्यावरण संकट का समाधान दे दिया था। उन्होंने दिल्लीवासियों से आग्रह किया कि वे केवल शोभायात्राओं तक सीमित न रहें, बल्कि महावीर के सिद्धांतों सत्य, अहिंसा और सादगी को अपने जीवन और राजनीति में उतारें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed