फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mahatma Gandhi would have made people aware and getting themselves engaged in service

गांधी जयंती पर विशेषः राधा भट्ट ने कहा, आज लोगों को जागरूक करते और खुद सेवा में जुट जाते महात्मा गांधी

Fri, 02 Oct 2020 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 02 Oct 2020 05:38 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi would have made people aware and getting themselves engaged in service
राधा भट्ट - फोटो : amar ujala

कोरोना महामारी के इस दौर में महात्मा गांधी की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है। कोविड-19 के कारण आज समाज में जिस तरह का भययुक्त माहौल है, गांधीजी बिल्कुल इसके खिलाफ होते। वह कोविड-19 से लोगों को भय मुक्त रहने की सलाह देते। वह पहले अपनी व अपने साथ सेवा भाव में जुटे लोगों की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने पर जोर देते। इसके बाद स्वयं रोगियों की प्रत्यक्ष रूप से सेवा करते। क्योंकि गांधीजी मानव सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म मानते थे। गांधीजी की 150वीं जयंती के मौके पर मौजूदा दौर की सबसे बड़ी गांधीवादी विचारक राधा भट्ट ने यह बातें कहीं।

विज्ञापन


राधा भट्ट गांधी जी की परम शिष्या सरला बहन के साथ वर्षों तक जन सेवा कार्यों में संलग्न रहीं। उस दौरान विनोबा के भूदान आंदोलन के लिए उन्होंने एक दिन में 36 किलोमीटर की पदयात्रा की। गांधी शांति प्रतिष्ठान की वे अध्यक्ष हैं, लक्ष्मी आश्रम को उनका मार्गदर्शन आज भी मिल रहा है। हिमालय सेवा संघ, कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट इंदौर, हिमवंती (नेपाल), केन्द्रीय गांधी स्मारक निधि, नई दिल्ली जैसी संस्थाओं में उनकी सक्रियता बनी हुई है। 
विज्ञापन


उन्होंने गांधीजी की अफ्रीका यात्रा के दौरान हैजा फैलने का एक वाकया सुनाया। उन्होंने बताया कि गांधीजी ने उस दौरान निर्भय होकर लोगों की सक्रिय रूप से सेवा की। उन्होंने कहा कि मौजूदा महामारी के दौर में कोरोना से ज्यादा तो लोगों को भय खाए जा रहा है। इसलिए गांधी जी का बताया स्वच्छता के साथ निर्भय रहने का मार्ग इस समय दुनिया को बचा सकता है। गांधी जी ने प्राचुर्य शास्त्री की सेवा स्वयं की, जबकि वह कुष्ठ रोग से ग्रसित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



100 साल बाद भी गांधीजी का सिद्धांत प्रासंगिक : दीपंकर श्रीज्ञान
गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के निदेशक दीपंकर श्रीज्ञान ने बताया कि 100 साल पहले वर्ष 1920 में देश के अंदर स्पेनिश फ्लू फैला था। उस दौरान गांधी जी के बताए स्वच्छता और सामाजिक दूरी के साथ सेवा भाव के रास्ते पर चलकर देश ने इस बीमारी से पार पाया था। आज लगभग 100 साल बाद गांधीजी के उसी सिद्धांत की जरूरत है। 

गांधीजी छुआछूत का अनुभव नहीं होने देते : लक्ष्मी दास
हरिजन सेवक संघ के सचिव रहे वरिष्ठ गांधीवादी विचारक लक्ष्मी दास ने कोरोना महामारी के दौर में गांधीजी को याद किया। उन्होंने कहा गांधीजी होते तो कोरोना के मरीजों को छुआछूत और अलग-थलग रखने का अनुभव वह नहीं होने देते। उल्टा मरीजों की तीमारदारी वह स्वयं करते। ऐसा उनके दौरान फैले प्लेग बीमारी के अनुभवों को देखते हुए कह सकते हैं।


गांधीजी देसी आयुर्वेद के माध्यम से इलाज पर जोर देते : प्रो. विपिन कुमार त्रिपाठी
आईआईटी दिल्ली के पूर्व प्रोफेसर वरिष्ठ गांधीवादी विचारक प्रो. विपिन कुमार त्रिपाठी ने कहा कि गांधीजी देसी नीम हकीम चिकित्सा पर जोर देते। वह कभी काम-धंधे, स्कूल बंद नहीं करते। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहे बिना सही तरीके से कार्य नहीं होता इसलिए गांधी जी होते तो मास्क लगाकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लोगों को काम करने की सलाह देते। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी हुकूमत के दौरान महाराष्ट्र की धूलिया जेल में बंद बालकोवा भावे को टीवी की बीमारी लग जाने पर गांधीजी ने उन्हें नीम की पती खाने की सलाह दी थी। बालकोवा ने गांधी जी के बताए नुस्खे का अनुसरण किया और जेल में रहते ही उनकी टीवी ठीक हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed