फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri Jayanti: Avoid the routes towards Rajghat and Vijayghat today

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती: आज राजघाट और विजयघाट की ओर जाने से बचें, ट्रैफिक में सुबह से बदलाव

Fri, 02 Oct 2026 01:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 02 Oct 2026 01:00 AM IST
सार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने और ट्रैफिक व पैदल चलने वालों की आवाजाही को सुरक्षित और आसान बनाने के लिए राजघाट, विजय घाट, रिंग रोड और आसपास की सड़कों पर खास ट्रैफिक इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri Jayanti: Avoid the routes towards Rajghat and Vijayghat today
प्रतीक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में राजघाट और विजय घाट पर दो अक्तूबर को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह के समय बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों, आमंत्रित लोगों और आम जनता के इन दोनों जगहों पर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने और ट्रैफिक व पैदल चलने वालों की आवाजाही को सुरक्षित और आसान बनाने के लिए राजघाट, विजय घाट, रिंग रोड और आसपास की सड़कों पर खास ट्रैफिक इंतजाम किए जाएंगे। 2 अक्तूबर को सुबह 5 बजे से 11 बजे के बीच ट्रैफिक को रेगुलेट या डायवर्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन


जरूरत के आधार पर आईटीओ चौक, दिल्ली गेट, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो, आईपी फ्लाईओवर, सलीम गढ़ वाई-पॉइंट, सलीम गढ़ बाईपास कट, आईएसबीटी कश्मीरी गेट की ओर लूप के पास राजा राम कोहली मार्ग, सलीम गढ़ फ्लाईओवर के नीचे, आई-पॉइंट सुभाष मार्ग और निषाद राज मार्ग पर सुनहरी मस्जिद कट आदि पॉइंट्स से ट्रैफिक को रेगुलेट या डायवर्ट किया जा सकता है। कुछ मार्ग प्रभावित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सड़कों ट्रैफिक की आवाजाही प्रभावित हो सकती है
रिंग रोड- राजघाट से सलीम गढ़ वाई-पॉइंट/आईएसबीटी कश्मीरी गेट की ओर, निषाद राज मार्ग, राजा राम कोहली मार्ग, बीएसजैड मार्ग, आईटीओ चौक से दिल्ली गेट,शांतिवन चौक से आईपी फ्लाईओवर, आसफ अली रोड: दिल्ली गेट से एनएस की ओर रास्ता, गुरु नानक चौक से रणजीत सिंह फ्लाईओवर, राजघाट डीटीसी डिपो से रिंग रोड बाईपास।


पुलिस ने की अपील
पुलिस ने राजघाट, विजय घाट, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, दिल्ली गेट, आईटीओ और आसपास के इलाकों की ओर यात्रियों से जाने से बचने की सलाह दी है। जहां तक संभव हो, प्रभावित सड़कों और रास्तों से बचें, ट्रैफिक कर्मियों के बताए अनुसार वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें, दिल्ली मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed