फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   maharashtra government refuses kejriwal proposal of water for latur

महाराष्ट्र सरकार ने ठुकराया केजरीवाल का प्रस्ताव, कहा नहीं चाहिए 'आप' का पानी

Wed, 13 Apr 2016 07:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Apr 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
maharashtra government refuses kejriwal proposal of water for latur
केजरीवाल

एक तरफ देश का बड़ा हिस्सा पानी के संकट से गुजर रहा है वहीं नेता हैं कि इस पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे। ताजा विवाद महाराष्ट्र के सबसे संकटग्रस्त इलाके लातूर के लिए पानी भेजने के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को लेकर है।

विज्ञापन


लातूर में पानी एक्सप्रेस पहुंचने के बाद उसकी सराहना के साथ ही केजरीवाल ने लातूर के लिए हर दिन दिल्ली की तरफ से दस लाख लीटर पानी भेजने का प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन


मगर महाराष्ट्र सरकार को उनका ये प्रस्ताव पसंद नहीं आया और उन्होंने केजरीवाल का ऑफर ठुकरा दिया। सीएम केजरीवाल ने इस मामले में कहा है कि हमने तो ऑफर किया था, अब उनको नहीं चाहिए तो हम क्या कह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने पीएम को पत्र ल‌िखकर की थी पानी देने की पेशकश

maharashtra government refuses kejriwal proposal of water for latur
5 लाख लीटर पानी लेकर लातूर पहुंची ट्रेन - फोटो : ANI

बता दें ‌क‌ि सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर लातूर में पानी भेजने के लिए उनकी सराहना की और पत्र में लिखा है कि, 'लातूर इस वक्त भीषण पानी की कमी से गुजर रहा है। केंद्र सरकार ने उनकी मदद करने के लिए ट्रेन द्वारा पानी पहुंचाने का निर्णय लिया है। आपका यह कदम सराहनीय है।'

बता दें कि पानी से भरे 10 वैगन के साथ वाटर ट्रेन सोमवार को मिराज से रवाना हुई थी। इस खत में केजरीवाल ने पीएम मोदी को ऐसी पेशकश भी की है जिससे वो विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जो पत्र पीएम मोदी को लिखा है उसमें न केवल मोदी सरकार की सराहना है बल्कि केंद्र सरकार को एक सुझाव भी है। इस पत्र में केजरीवाल ने मोदी के सामने यह पेशकश रखी है कि दिल्ली के लोग अगले दो महीने के लिए 10 लाख लीटर पानी प्रतिदिन लातूर को देने के लिए तैयार हैं।

केजरीवाल का ये भी कहना है कि अगर केंद्र सरकार इस पानी को लातूर भिजवाने का इंतजाम कर दे, तो दिल्ली सरकार उक्त पानी तुरंत मुहैया करा देगी। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि खुद दिल्ली में पानी की काफी कमी रहती है पर लातूर जिस भयावह स्थिति में है उसे देखते हुए हर भारतवासी का यह फर्ज है कि इस दुख की घड़ी में लातूरवासियों की मदद करें।

यही नहीं केजरीवाल ने पीएम को ये नसीहत भी दे दी कि अन्य राज्यों के मुख्यम‌ंत्रियों से भी ऐसी अपील की जा सकती है। वहीं अपने ट्वीट में भी केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार लातूर के भाई बहनों के लिए रोजाना 2 महीने तक 10 लाक लीटर पानी देने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed