फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mahanta of Kalka mandir Claim from North Eastern Parliamentary seat

मनोज तिवारी की सीट को हाईजैक करने की तैयारी, कालका मंदिर के महंत ने की दावेदारी

Thu, 04 Apr 2019 08:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 04 Apr 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
Mahanta of Kalka mandir Claim from North Eastern Parliamentary seat
महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत महाराज - फोटो : facebook

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं हुई है, पर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी की सीट हाईजैक करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। बगैर सूची जारी हुए ही उत्तर पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में दावेदारी होने लगी है। प्रसिद्ध कालका मंदिर के महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत महाराज ने लोगों से मिलना-जुलना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि वे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नजदीकी माने जाते हैं। योगी से नजदीकी होने के कारण वे चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके हैं। उन्हें कई दिन से इलाके के ब्रह्मपुरी वार्ड और जीटी रोड शाहदरा स्थित लाल बाग झुग्गी कैंप में लोगों से मिलते भी नजर आए हैं। 

विज्ञापन

 
कहा जा रहा है कि सांसद मनोज तिवारी को भाजपा हाईकमान एक स्टार प्रचारक के रुप में देखना चाहती है। इसलिए संभावना है कि उनके संसदीय क्षेत्र से अबकी बार नए उम्मीदवार को जिम्मेदारी दी जाए। हालांकि कुछ ही समय पहले दिल्ली भाजपा समिति की ओर से भेजी गई सूची में उत्तर पूर्वी इलाके से एकमात्र मनोज तिवारी का नाम ही भेजा गया था। इसके बाद दोबारा भेजी सूची में इस सीट से मनोज तिवारी के अलावा दो अन्य नेताओं के नाम भी थे, लेकिन इनमें सर्वाधिक भार मनोज तिवारी का है। जानकारों का कहना है कि अगर मनोज तिवारी अबकी बार चुनावी रण में योद्धा नहीं बनते हैं तो निश्चित ही पार्टी हाईकमान उन्हें भविष्य में कोई बड़ी जिम्मेदारी देने की फिराक में होगी। 
विज्ञापन


उत्तर पूर्वी क्षेत्र में सर्वाधिक भक्त होने का दावा
उत्तर पूर्वी इलाके में कालका मंदिर से जुड़े लोगों की संख्या बहुतायत में होने का दावा किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां तक कह दिया है कि अगर मनोज तिवारी को उम्मीदवार तय नहीं किया जाता है तो महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत महाराज को ही टिकट मिलेगा। हालांकि अटकलों और चर्चाओं का दौर भाजपा के उम्मीदवारों की सूची बाहर आने के बाद ही हो सकेगा, लेकिन उससे पहले ही अपनी दावेदारी ठोंकने की खबर ने पूरी पार्टी में हलचल मचा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed