फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mahamandaleshwar Yeti Narasimhanand Giri will stand in front of Tauqeer Raza in Delhi

UP: आंखों में आंखें डालकर देख लें तौकीर रजा... रूह किसकी कांप रही', यति नरसिंहानंद ने दी चुनौती; देखें Video

Tue, 12 Nov 2024 03:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Tue, 12 Nov 2024 03:56 PM IST
सार

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने एक वीडियो जारी करके मौलाना तौकीर रजा की चुनौती को स्वीकार किया। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, मौलाना तौकीर रजा हमारी आंखों में आंखें डाल कर देख लें कि रूह किसकी कांप रही है और मर मिटने को कौन तैयार है।'
 

विज्ञापन
Mahamandaleshwar Yeti Narasimhanand Giri will stand in front of Tauqeer Raza in Delhi
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने एक वीडियो जारी करके मौलाना तौकीर रजा की चुनौती को स्वीकार किया। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने जारी वीडियो में कहा, 'जिस दिन मौलाना तौकीर रजा दिल्ली जाम करने आएगा, उस दिन वो अपने सभी शिष्यों के साथ उसे दिल्ली ही मिलेंगे। मौलाना तौकीर रजा हमारी आंखों में आंख डाल कर देख लें कि रूह किसकी कांप रही है और मर मिटने को कौन तैयार है।'

विज्ञापन




यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने कहा, 'मौलाना तौकीर रजा सहित जितने भी जिहादी हिंदुओ को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं वो अच्छी तरह से समझ लें कि तुम बस धोखे से निर्दोष लोगों का कत्ल करना जानते हो। आज गांधी और नेहरू के विश्वासघात के कारण तुम हिंदुओ को धमका रहे हो। ये गांधी और नेहरू की गद्दारी के कारण ही आज सौ करोड़ हिंदुओ के पास अपना देश कहने के लिए इंच भर भी जगह नहीं है। गांधी और नेहरू के द्वारा की गई गद्दारी के कारण ही आज तौकीर रजा जैसे लोग हमें धमका रहे हैं। अगर धर्म के आधार पर हुए बंटवारे के समय ही इन सबको पाकिस्तान भेज दिया गया होता तो आज तौकीर रजा अपने खानदान के साथ भीख मांगता घूम रहा होता।'
विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली में तौकीर रजा को पूरी ताकत लगा देने के लिए कहा। उन्होंने कहा, 'तौकीर रजा के मन मे यह मलाल न रह जाये कि अगर वो कुछ और जिहादी इकट्ठा कर लेता तो शायद हिंदुओं को डरा देता। उन्होंने मौलाना तौकीर रजा को इस्लाम के चौदह सौ साल के इतिहास को पढ़ने का परामर्श देते हुए कहा कि वो बड़ी-बड़ी बात करने से पहले यह तो बताएं की चोरी, लूटमार, हत्या, दुष्कर्म और दूसरे के मठ-मंदिरों के विध्वंस के अलावा इस्लाम ने दुनिया को आज तक क्या दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed