{"_id":"0a9380c39ffb6071fa66aee1d145a2ae","slug":"mahamana-general-ticket-will-be-in-price-like-other-trains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्य ट्रेनों जितनी होगी महामना की जनरल टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्य ट्रेनों जितनी होगी महामना की जनरल टिकट
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से बनारस के बीच चलने वाली महामना एक्सप्रेस पर रेलवे का खास ध्यान है। इसे लेकर रेलवे कितना संजीदा है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसकी सफाई, रखरखाव से लेकर टिकट चेकिंग तक की अलग से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
खानपान का जिम्मा भी लखनऊ की एक कंपनी संभालेगी। यही नहीं रेलवे ने अनारक्षित टिकट की कीमत में जो 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी की थी उसे वापस ले लिया है। अब इस ट्रेन में जनरल का किराया अन्य मेल/एक्सप्रेस जितना ही होगा।
विज्ञापन
ट्रेन में केटरिंग के लिए लखनऊ की एक कंपनी को ठेका दिया गया है। बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए भी रेलवे ने अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की है।
महामना एक्सप्रेस के रखरखाव लिए 9 और टिकट चेकिंग में 4 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जरूरत पड़ने पर सफाई कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इन सबके अलावा रेलवे अधिकारी यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि ट्रेन अपनी तय रफ्तार से चले।
विज्ञापन