फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mahakumbh : Special Vande Bharat train will run from today, Prayagraj Sangam station closed till 16 February

Mahakumbh 2025 : आज से प्रयागराज के लिए चलेगी विशेष वंदे भारत ट्रेन, भीड़ के कारण संगम स्टेशन कल तक रहेगा बंद

Sat, 15 Feb 2025 03:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Feb 2025 03:07 AM IST
सार

आज से 17 फरवरी के बीच विशेष वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे श्रद्धालु आसानी से प्रयागराज पहुंच सकेंगे। यह विशेष ट्रेन संख्या 02252 नई दिल्ली (एनडीएलएस) से वाराणसी (बीएसबी) के बीच 15, 16 और 17 फरवरी 2025 को संचालित होगी।

विज्ञापन
Mahakumbh : Special Vande Bharat train will run from today, Prayagraj Sangam station closed till 16 February
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। आज से 17 फरवरी के बीच विशेष वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे श्रद्धालु आसानी से प्रयागराज पहुंच सकेंगे। यह विशेष ट्रेन हाई-स्पीड सेवा के साथ यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव देगी। रेल मंत्रालय ने महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए इस विशेष ट्रेन सेवा की घोषणा की है। 

विज्ञापन


यह विशेष ट्रेन संख्या 02252 नई दिल्ली (एनडीएलएस) से वाराणसी (बीएसबी) के बीच 15, 16 और 17 फरवरी 2025 को संचालित होगी। नई दिल्ली से प्रस्थान: प्रातः 05:30 बजे और वाराणसी में 14:20 बजे आगमन होगा। उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, वंदे भारत ट्रेन का संचालन इसलिए किया गया है ताकि श्रद्धालु कम समय में आरामदायक यात्रा कर सकें। यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें आरामदायक सीटें, हाई-स्पीड यात्रा, वाई-फाई, ऑन-बोर्ड इंफोटेनमेंट, और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन


भीड़ के कारण प्रयागराज संगम स्टेशन 16 फरवरी तक बंद
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण दारागंज स्थित प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 16 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। यहां पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी जवानों से भी अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, वीकेंड की वजह से महाकुंभ नगर में सुबह से काफी संख्या में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। संगम स्टेशन महाकुंभ नगर के काफी निकट है। ऐसे में यहां भीड़ न उमड़े इसके लिए यहां 16 फरवरी तक लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। 

हालांकि, अगर यहां कोई यात्री उतर रहा है तो उसे बाहर आने दिया जाएगा, लेकिन स्टेशन पर प्रवेश किसी भी यात्री को नहीं दिया जाएगा। बता दें कि माघी पूर्णिमा के पूर्व से ही उमड़ रही भीड़ के चलते नौ फरवरी को ही प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 14 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया था। 14 फरवरी की रात 12 बजे स्टेशन खुलना था, लेकिन भीड़ को देखते हुए यह समय सीमा 16 फरवरी की रात 12 बजे तक के लिए बढ़ा दी गई है। 


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि यात्री प्रयाग और फाफामऊ स्टेशन से ही ट्रेन पकड़े। इन स्टेशनों से स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed