फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mahakumbh 2025 15 lakh foreign tourists expected in kumbh

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में 15 लाख विदेशी पर्यटक आने की उम्मीद, 2 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होने का अनुमान

Mon, 20 Jan 2025 06:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 20 Jan 2025 06:15 PM IST
सार

महाकुंभ में 1.5 मिलियन विदेशी पर्यटकों समेत 450 मिलियन से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। साथ ही महाकुंभ का आयोजन प्रदेश के लिए आर्थिक और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 15 lakh foreign tourists expected in kumbh
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ 2025 की भव्यता और महत्व को दुनिया को बताने को लेकर सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय “जवाहर लाल नेहरू भवन” में विदेशी मीडिया के समक्ष महाकुंभ की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विशेषताओं को प्रस्तुत किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च अधिकारियों ने विदेशी मीडिया को महाकुंभ की भव्यता की जानकारी दी। 

विज्ञापन


महाकुंभ के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व डाला प्रकाश
विदेश मंत्रालय एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विदेशी मीडिया के समक्ष जानकारी देते हुए बताया गया कि महाकुंभ 2025 मानवता के इतिहास में सबसे बड़े आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक समागमों में से एक है। यह आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में आयोजित हो रहा है। इसकी पौराणिक जड़ें समुद्र मंथन की कथा से जुड़ी हैं, जिसमें अमृत कलश से चार पवित्र स्थानों प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में अमृत की बूंदें गिरी थीं। महाकुंभ का स्नान आत्मा की शुद्धि और आत्मज्ञान का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन


15 लाख विदेशी पर्यटकों के महाकुंभ आने का अनुमान
सरकार के आकलन के अनुसार, इस बार महाकुंभ में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है, जिनमें करीब 15 लाख विदेशी पर्यटक भी होंगे। 2019 के कुंभ मेले में 25 करोड़ लोग शामिल हुए थे। यह आयोजन विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं के लोगों को एक साथ लाकर एकता और समानता का संदेश दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahakumbh 2025 15 lakh foreign tourists expected in kumbh
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला

दुनिया में आयोजित होने वाले अन्य धार्मिक आयोजनों से विशाल है महाकुंभ 2025 
विदेशी मीडिया के समक्ष योगी सरकार के अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ 2025 के श्रद्धालुओं की संख्या अन्य बड़े वैश्विक आयोजनों से कहीं अधिक होगी। विश्व के बड़े आयोजन जैसे रियो कार्निवल में लगभग 70 लाख, हज में 25 लाख और ओक्टोबरफेस्ट में 72 लाख लोग शामिल होते हैं। वहीं महाकुंभ 2025 में 45 करोड़ लोगों का आगमन होने की संभावना है, जो इस महाआयोजन की वैश्विक महत्ता को दर्शाता है।

आर्थिक और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा महाकुंभ
अधिकारियों के अनुसार, महाकुंभ 2025 भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन देगा। इससे अनुमानित व्यापार 2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। जिससे  प्रदेश की जीडीपी में 1% से अधिक की वृद्धि का भी अनुमान है। दैनिक आवश्यक वस्तुओं का कारोबार 17,310 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है, जबकि होटल और यात्रा सेवाओं में 2,800 करोड़ का व्यापार होगा। धार्मिक सामग्री और फूलों का कारोबार क्रमशः 2,000 करोड़ और 800 करोड़ तक हो सकता है।

प्रयागराज का कायाकल्प और बुनियादी ढांचे का किया गया निर्माण 
अधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रयागराज में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का निर्माण किया गया है। इसमें 14 नए फ्लाईओवर और अंडरपास, 9 स्थायी घाट, 7 नई बस स्टेशन और 12 किलोमीटर अस्थायी घाट शामिल हैं। सुरक्षा के लिए 37,000 पुलिसकर्मी, 14,000 होमगार्ड और 2,750 एआई-आधारित सीसीटीवी इंस्टॉल किए गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में 6,000 बेड, 43 अस्पताल और एयर एंबुलेंस की व्यवस्था है। स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए 10,200 सफाईकर्मी और 1,800 गंगा सेवादूत तैनात किए गए हैं।

किन्नर अखाड़ा सहित महाकुंभ 2025 में 13 अखाड़ों की भागीदारी
महाकुंभ 2025 में 13 अखाड़ों की भागीदारी हो रही है, जिनमें किन्नर अखाड़ा और महिलाओं के अखाड़े सहित दशनाम संन्यासिनी अखाड़ा शामिल हैं। ये अखाड़े लिंग समानता और प्रगतिशील नजरियए का प्रतीक हैं। यह आयोजन जाति, धर्म और सांस्कृतिक विविधता के बीच एकता को बढ़ावा दे रहा है। महाकुंभ 2025 न केवल धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक धरोहर और आर्थिक समृद्धि को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच भी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी संजीव सिंह, सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी, यूपी के सूचना निदेशक शिशिर, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed