फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   magenta line to be attached to igi airport terminal 1

हवाई यात्रियों को मिलेगी मेट्रो की सुविधा, IGI एयरपोर्ट टी-1 तक जाएगी ये लाइन

Mon, 29 Jan 2018 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Jan 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
magenta line to be attached to igi airport terminal 1

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट टी-3 के बाद मार्च तक दिल्ली का डोमेस्टिक एयरपोर्ट (आईजीआई एयरपोर्ट टी-1) भी मेट्रो की जद में होगा। दिल्ली मेट्रो अपने मजेंटा लाइन (जनकपुरी वेस्ट से बॉटेनिकल गार्डन) का एक और सेक्शन जनकपुरी वेस्ट से डोमेस्टिक एयरपोर्ट खोलने को तैयार है।

विज्ञापन


लंबे समय से इस पर चल रहा ट्रायल अंतिम चरण में है। इस लाइन के खुलने से एयरपोर्ट जाने के लिए पश्चिमी दिल्ली के लोगों और ब्लू लाइन पर सफर करने वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
विज्ञापन


मजेंटा लाइन के इस सेक्शन के खुलने से अब डोमेस्टिक एयरपोर्ट जाने के लिए लोग सीधे मेट्रो की सेवाएं ले पाएंगे। स्टेशन से एयरपोर्ट तक जाने के लिए अंदर ही एक टनल बनाई जाएगी, जिससे सीधे एयरपोर्ट जाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो के मुताबिक, ट्रायल लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही फाइल सीएमआरएस (मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त) को भेजी जाएगी ताकि जांच की तारीख तय हो सके। डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) ने मार्च तक इस सेक्शन खोलने का लक्ष्य रखा है।

मजेंटा लाइन के बारे में जानें

magenta line to be attached to igi airport terminal 1
magenta line - फोटो : लाल सिंह

मजेंटा लाइन कुल 38 किलोमीटर का है। इसका 13 किलोमीटर का एक सेक्शन बॉटेनिकल गार्डन से कालकाजी बीते 25 दिसंबर को खोला जा चुका है। अब नया जनकपुरी वेस्ट से एयरपोर्ट तक की 10 किलोमीटर की लाइन मार्च तक खोलने का लक्ष्य है।

​इस पर कुल 6 स्टेशन (जनकपुरी वेस्ट, डाबडी मोड, दशरथपुरी, पालम, सदर बाजार और टर्मिनल आईजीआई टी-1) आएंगे। जनकपुरी वेस्ट पर ब्लू लाइन पर एक नया इंटरचेंज भी मिलेगा। 

38 किलोमीटर लंबी है मजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम से बॉटेनिकल गार्डन) 
13 किलोमीटर का एक सेक्शन बॉटेनिकल गार्डन से कालकाजी चालू।
10 किलोमीटर का जनकपुरी वेस्ट से आईजीआई टी-1 खुल जाएगा। 
6 स्टेशन होंगे नए खुलने वाले सेक्शन पर। 
1 और इंटरचेंज जनकपुरी बेस्ट पर ब्लू लाइन पर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed