फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जय माता की' न कहने पर मदरसा छात्रों को पीटने वाले सभी गिरफ्तार

Wed, 30 Mar 2016 02:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Mar 2016 02:20 PM IST
विज्ञापन
Madrasa students assault case in Begum Pur(Delhi): Five accused arrested
मदरसा छात्रों को पीटने वाले आरोपी गिरफ्तार - फोटो : ani
बेगमपुर इलाके के एक मदरसे में पढ़ने वाले तीन छात्रों की पिटाई करने वाले पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को आईपीसी की धारा 323, 325, 506, 341, 34, 36 के तहत केस दर्ज कर हिरासत में लिया है। बाहरी दिल्ली के डीसीपी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि 5 लड़कों को गिरफ्तार किया गया है और जांच आगे चल रही है।
Madrasa students assault case in Begum Pur(Delhi): Five accused arrested
मदरसा छात्र - फोटो : ani

मदरसा छात्रों का आरोप है कि आरोपी युवकों ने उन्हें 'भारत माता की जय' कहने के लिए कहा था। मना करने पर उनकी पिटाई कर दी। हालां‌कि पुलिस ने जो रिपोर्ट दर्ज की है उसमें छात्रों से 'जय माता की' कहने को कहा गया था। जबकि मीडिया को दिए बयान में वो 'भारत माता की जय' के नारे की बात कर रहे थे।लेकिन अपने बयान को फिर से बदलते हुए पीड़ित छात्रों ने कहा कि उनसे 'जय माता दी' कहने को ही कहा गया था जिस पर उन्होंने मना कर दिया। इसमें एक छात्र का हाथ टूट गया है। पीड़ितों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

Madrasa students assault case in Begum Pur(Delhi): Five accused arrested
पीड़ित मदरसा छात्र - फोटो : ani

वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक मूलत: बिहार के पूर्णिया के रहने वाले तीन छात्र अजमल, दिलकश और नईम बेगमपुर स्थित मोहम्मदिया मस्जिद के मदरसे में पढ़ते हैं। तीनों मदरसे में ही रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madrasa students assault case in Begum Pur(Delhi): Five accused arrested
मदरसा छात्र - फोटो : ani

 छात्रों का कहना है कि 26 मार्च की शाम छह बजे तीनों नमाज पढ़ने के बाद बांस वाली पार्क में घूमने गए थे। वहां पर तीन चार युवक बैठे थे। छात्रों का आरोप है कि कुछ देर बाद युवकों ने उन्हें अपने पास बुलाया और भारत माता की जय कहने के लिए कहा। ऐसा कहने से मना करने पर आरोपियों ने उन्हें जय माता दी कहने के लिए कहा। इंकार करने पर एक युवक ने अफजल की पिटाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Madrasa students assault case in Begum Pur(Delhi): Five accused arrested
मदरसा छात्र

जब वह अफजल को बचाने लगे तो युवकों ने तीनों की जमकर पिटाई की और घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। उन लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed